कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के आरोप में गिरफ्तार सुरेश और राकेश रंजन को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। सुरेश महतो मूलरूप से सीतामढ़ी का रहने वाला है, लेकिन कदमकुआं में दिनकर गोलंबर के पास रहता है। वहीं, राकेश रंजन चौक के हाजीगंज का रहने वाला है। जांच में यह बात सामने आई है कि सुरेश रामकृष्णा नगर और दीदारगंज स्थित दवा माफिया के दो ठिकानों से कफ सिरप उठाता है और नशेड़ियों के बीच बेचता है। रामकृष्ण नगर के खेमनीचक स्थित चंदन कुमार के मकान में गोदाम बनाया गया था। इस अवैध धंधे में चंदन कुमार भी शामिल है। वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। उसके परिजनों से भी शनिवार को पूछताछ की गई। नीरज और रवि को तलाश रही एसआईटी दवा माफिया नीरज और रवि खेमनीचक और दीदारगंज स्थित गोदाम में माल मंगवाकर रखता था। नीरज और रवि की मदद मंजीत तथा शहवाज करता है। नीरज, मंजीत, रवि और शहवाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि चित्रगुप्त नगर और चौक थाना की पुलिस ने शुक्रवार को 1.30 करोड़ के कफ सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कोठिया गांव में सन्नी ने किराये पर लिया था गोदाम सुरेश की निशानदेही पर पुलिस दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव पहुंची। प्रकाश कुमार यादव के मकान में सन्नी कुमार उर्फ रोहित ने किराये पर फ्लैट लेकर गोदाम बनाया था। इसी गोदाम से पुलिस ने कफ सिरप की खेप को बरामद किया है। मौके पर सन्नी उर्फ रोहित नहीं मिला। सन्नी और चंदन का मोबाइल नंबर पुलिस को मिला है। सन्नी की पहचान पुलिस ने की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। चित्रगुप्त नगर की पुलिस ने दोनों गोदाम से 16 हजार 130 बोतल कफ सिरप बरामद किया है। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के आरोप में गिरफ्तार सुरेश और राकेश रंजन को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। सुरेश महतो मूलरूप से सीतामढ़ी का रहने वाला है, लेकिन कदमकुआं में दिनकर गोलंबर के पास रहता है। वहीं, राकेश रंजन चौक के हाजीगंज का रहने वाला है। जांच में यह बात सामने आई है कि सुरेश रामकृष्णा नगर और दीदारगंज स्थित दवा माफिया के दो ठिकानों से कफ सिरप उठाता है और नशेड़ियों के बीच बेचता है। रामकृष्ण नगर के खेमनीचक स्थित चंदन कुमार के मकान में गोदाम बनाया गया था। इस अवैध धंधे में चंदन कुमार भी शामिल है। वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। उसके परिजनों से भी शनिवार को पूछताछ की गई। नीरज और रवि को तलाश रही एसआईटी दवा माफिया नीरज और रवि खेमनीचक और दीदारगंज स्थित गोदाम में माल मंगवाकर रखता था। नीरज और रवि की मदद मंजीत तथा शहवाज करता है। नीरज, मंजीत, रवि और शहवाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि चित्रगुप्त नगर और चौक थाना की पुलिस ने शुक्रवार को 1.30 करोड़ के कफ सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कोठिया गांव में सन्नी ने किराये पर लिया था गोदाम सुरेश की निशानदेही पर पुलिस दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव पहुंची। प्रकाश कुमार यादव के मकान में सन्नी कुमार उर्फ रोहित ने किराये पर फ्लैट लेकर गोदाम बनाया था। इसी गोदाम से पुलिस ने कफ सिरप की खेप को बरामद किया है। मौके पर सन्नी उर्फ रोहित नहीं मिला। सन्नी और चंदन का मोबाइल नंबर पुलिस को मिला है। सन्नी की पहचान पुलिस ने की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। चित्रगुप्त नगर की पुलिस ने दोनों गोदाम से 16 हजार 130 बोतल कफ सिरप बरामद किया है।


