पंजाब में बिजली कटों पर रोक लगी:सभी शेड्यूल्ड शटडाउन रद्द किए, बिना मंजूरी काम नहीं होगा; AAP सरकार की किरकिरी हो रही थी

पंजाब में बिजली कटों पर रोक लगी:सभी शेड्यूल्ड शटडाउन रद्द किए, बिना मंजूरी काम नहीं होगा; AAP सरकार की किरकिरी हो रही थी

पंजाब में बिजली विभाग ने देर रात कटों पर रोक लगा दी है। 30 अप्रैल तक 11 kV और उससे ऊपर के किसी भी काम (PTW) की अनुमति बिना जोनल ऑफिस की लिखित मंजूरी के नहीं दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि पहले से तय सभी शटडाउन तुरंत रद्द कर दिए गए हैं। सभी फील्ड अधिकारी तुरंत चल रहे काम बंद करें और बिजली सप्लाई जल्द से जल्द बहाल करें। इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें और इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें। इससे पहले बिजली विभाग ने मोहाली, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला में आज भी कट लगने के आदेश दिए थे, हालांकि अब देखना होगा कि आज बिजली बंद रहती है या नहीं। लगातार लग रहे कटों से परेशान होकर कल मानसा और बुढलाडा में लोगों ने बिजली विभाग के दफ्तरों का घेराव कर दिया था। उन्होंने कहा कि रात में बार-बार कटौती होती है, जिससे सो नहीं पाते हैं। इसके अलावा बठिंडा में कोटसमीर, तुंगवाली गांव में ग्रामीणों ने बिजली ग्रिड पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। 12,130 मेगावाट तक पहुंची बिजली डिमांड शुक्रवार को पंजाब में बिजली की डिमांड 12,130 मेगावाट तक पहुंच गई थी। जिसके बाद पंजाब ने सेंट्रल पूल से 7 हजार मेगावाट बिजली खरीदी। वहीं पंजाब में 5100 मेगावाट बिजली पैदा की गई। इसके बावजूद पावरकॉम डिमांड पूरी नहीं कर पा रहा है। सबसे बड़ी टेंशन पावरकॉम के टेक्निकल स्टाफ को लेकर हो गई है। टेक्निकल स्टाफ सिर्फ वही काम कर रहा है, जो उनके प्रोफाइल में है। वह अतिरिक्त कोई काम नहीं कर रहे, जिससे फीडर ट्रिप होने के बाद ठीक होने में काफी टाइम लग रहा है। वह सिर्फ 8 घंटे की ही ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी हड़ताल 25 मई तक की है। जानिए, फीडर ट्रिप क्यों कर रहे पावरकॉम की JE एसोसिएशन के प्रधान हरमनदीप सिंह का कहना है कि पावर सप्लाई सिस्टम में फ्रीक्वेंसी का अहम रोल होता है। देश में पावरग्रिड के जो भी उपकरण हैं, वह 50 हट्‌र्ज की फ्रीक्वेंसी के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। अगर फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज से 0.10 हर्ट्ज भी ऊपर चले जाए तो फीडर ट्रिप कर देता है। इसी तरह जब फ्रीक्वेंसी 50 से नीचे 49.90 हर्ट्ज तक चले जाती है तो भी फीडर ट्रिप कर जाता है। फ्रीक्वेंसी ज्यादा होने उपकरण गर्म हो जाते हैं जबकि कम होने पर उपकरण टूटने लगते हैं और सिस्टम खुद ही ट्रिप कर जाता है। पावरकॉम अभी डिमांड बढ़ने पर सेंट्रल पूल से ज्यादा बिजली ले रहा है। मगर, जैसे ही सप्लाई सिस्टम ब्रेक होने से कट लगता है तो डिमांड और सप्लाई में गैप आ जाता है, जिससे फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज से कम हो रही है। वहीं केंद्रीय पूल से बिजली ज्यादा लेने पर फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज से ज्यादा हो रही है। दोनों स्थितियों में फीडर ट्रिप हो रहे हैं। आज यहां-यहां बिजली बंद रहने का आदेश था मोहाली: फेज- 7 से जुड़ा मोहाली क्षेत्र, एच-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद करने का आदेश था। जीरकपुर इलाके में माया मॉडर्न सिटी, सिंहपुर, पीआर-7 रोड, ढिल्लों प्लाजा और आसपास के क्षेत्र में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद का आदेश था। लुधियाना: पावा गांव, जोगियां गांव, नंदपुर गांव, साहनेवाल रोड, भगवानपुर, डेहलों रोड, टिब्बा रोड, जसपाल बांगर, गिल क्रेन के पास, वाइन शॉप के पास, जसपाल बांगर, वीर कंडा के पास, पन्नू कंडा, जनता नगर, सिंधु क्षेत्र, आरके रोड, औद्योगिक क्षेत्र ए-एक्सटेंशन, फेस-4 के सभी क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र, भगत सिंह कॉलोनी, गज्जा जैन कॉलोनी, मोती नगर फेज-4, अंबेडकर कॉलोनी, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, अमलोह शहर, किशनगढ़, औद्योगिक क्षेत्र दोराहा, रानियां, उत्तरी सिटी, आलमगीर, चुपकी, जसदेव सिंह नगर के इलाके में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद का आदेश था।खन्ना और अमलोह के अमलोह शहर, किशनगढ़, भमद्दी और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल करने का आदेश था। जालंधर: आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कंपलेक्स इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद करने का आदेश था। अमृतसर: कटरा संत सिंह, लाहौरी गेट, हातम तवी, बाग वाला, नया कोट, इंदिरा कॉलोनी, नींवां पासा, वाल्मीकि वाला, खुई लोगां वाली में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद का आदेश था। पटियाला: फुलिकियान एनक्लेव, पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल, मिनी सचिवालय, केसरबाग, राधोमाजरा, नैना एनक्लेव, पीली सड़क, अर्जुन नगर, लोअर मॉल, मोदी कॉलेज, प्रीत गैल, बुड्डा दल हाई स्कूल एरिया में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद का आदेश था। ————— यह भी पढ़ें- पंजाब में अचानक बिजली संकट क्यों:डिमांड-सप्लाई में 2,110 मेगावाट का अंतर, सेंट्रल पूल से लेकर भी भरपाई नहीं; आज भी 6 शहरों में कट लगेंगे पावरकॉम (PSPCL) मेंटेनेंस की बात कहकर बिजली कट लगा रहा है। 21 अप्रैल से शुरू हुए बिजली कट 26 अप्रैल तक लगेंगे। पावरकॉम इसे कट नहीं बल्कि शटडाउन कह रहा है लेकिन उनके ही बिजली के डिमांड-सप्लाई के लाइव चार्ट, डेली रिपोर्ट और पावरग्रिड डेटा से सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *