शेखपुरा। बरबीघा थाना पुलिस ने शनिवार को शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी मां के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोइरी बीघा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नारायण तांती के 35 वर्षीय इकलौते पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को अरुण कुमार ने अपनी मां दुखनी देवी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा थाना पुलिस की एक टीम तुरंत युवक के घर पहुंची और उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, युवक के सांस की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई, जिसमें उसके द्वारा अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। पुलिस सब-इंस्पेक्टर मो. कौशर आलम ने बताया कि अरुण कुमार शराबी किस्म का व्यक्ति है और यह तीसरी बार है जब उसने शराब पीकर अपनी मां के साथ मारपीट की है। इससे पहले उसे 2022 में शराब पीने के आरोप में और दो साल पहले भी मां के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा। बरबीघा थाना पुलिस ने शनिवार को शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी मां के साथ मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोइरी बीघा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नारायण तांती के 35 वर्षीय इकलौते पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को अरुण कुमार ने अपनी मां दुखनी देवी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा थाना पुलिस की एक टीम तुरंत युवक के घर पहुंची और उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, युवक के सांस की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई, जिसमें उसके द्वारा अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। पुलिस सब-इंस्पेक्टर मो. कौशर आलम ने बताया कि अरुण कुमार शराबी किस्म का व्यक्ति है और यह तीसरी बार है जब उसने शराब पीकर अपनी मां के साथ मारपीट की है। इससे पहले उसे 2022 में शराब पीने के आरोप में और दो साल पहले भी मां के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


