बीकानेर में एक और कैफे पर बड़ी कार्रवाई:कैफे के अंदर बंकरनुमा केबिन, लड़कियों को रेस्क्यू कर छोड़ा, चार युवक हिरासत में

बीकानेर में एक और कैफे पर बड़ी कार्रवाई:कैफे के अंदर बंकरनुमा केबिन, लड़कियों को रेस्क्यू कर छोड़ा, चार युवक हिरासत में

बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कैफे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को पुलिस ने एक और कैफे पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान कैफे के भीतर बंकरनुमा केबिन मिलने से सनसनी फैल गई। कोटगेट पुलिस इससे पहले भी आधा दर्जन कैफे पर इसी तरह की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं कैफे में मौजूद कुछ युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। उनसे आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कैफे बाहर से सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन अंदर जांच करने पर कई अलग-अलग केबिन बनाए गए थे। इनमें कुछ बंकरनुमा केबिन भी शामिल थे, जहां संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की आशंका जताई जा रही है। केबिनों में मिले बिस्तर जांच के दौरान पुलिस को केबिनों के अंदर बिस्तर और अन्य सुविधाएं भी मिलीं। नियमानुसार किसी भी कैफे में इस प्रकार के निजी केबिन या उनमें बिस्तर लगाने की अनुमति नहीं होती। इसके बावजूद ऐसी व्यवस्था पाए जाने पर पुलिस ने इसे गंभीर अनियमितता माना है। संचालक पर भी होगी कार्रवाई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कैफे संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैफे के संचालन, लाइसेंस और अंदर बनाई गई संरचनाओं की भी जांच की जा रही है। इससे पहले भी पुलिस इसी क्षेत्र के आधा दर्जन कैफे के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। कई स्पा सेंटर भी कार्रवाई हो चुकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *