मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा:हरियाणा रोडवेज बस-टेंपो की टक्कर, 12 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा:हरियाणा रोडवेज बस-टेंपो की टक्कर, 12 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

मथुरा के दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस और एक टेंपो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी के पास हुई। घायलों में फरह थाना क्षेत्र के गड़ाया निवासी रामसिंह की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन मथुरा की ओर जा रहे थे। टेंपो फरह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। टक्कर के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *