नालंदा में कर्ज से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी:सूदखोरों पर प्रताड़ित करने का आरोप; मौत से पहले बनाया वीडियो, सीएम से न्याय की गुहार

नालंदा में कर्ज से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी:सूदखोरों पर प्रताड़ित करने का आरोप; मौत से पहले बनाया वीडियो, सीएम से न्याय की गुहार

नालंदा के मघड़ासराय गांव में सूदखोरी के दलदल ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। महाजनों के कथित उत्पीड़न और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर संतोष कुमार(25) ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संतोष कुमार फूलों की सजावट का काम करता था। उसने सुसाइड से पहले एक भावुक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का खुलासा किया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। परिवार के लोग टॉर्चर से बच जाएंगे जारी वीडियो में बताया कि गोलापुर निवासी बिरमनिया, मनोज और लालबाग के पिंटू से कर्ज लिया था। ब्याज सहित पूरी राशि लौटा दी थी, इसके बावजूद लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मैं मर जाऊंगा तो शायद मेरा परिवार इन लोगों के टॉर्चर से बच जाए। सीएम से न्याय की गुहार मृतक ने अपने आखिरी संदेश में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से न्याय की अपील की है। उसने समाज को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इन सूदखोरों के जाल में न फंसे, क्योंकि ये लोग मजबूरी का फायदा उठाकर उसे मौत के दरवाजे तक खींच ले जाते हैं। फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देते थे मृतक के पिता उपेंद्र मालाकार ने बताया कि संतोष पिछले कुछ समय से काफी तनाव में था। रात में काम से लौटने के बाद उसके पास किसी का फोन आया, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। संतोष पर अलग-अलग लोगों का कर्ज था, जिसे वह धीरे-धीरे चुका रहा था।सूदखोर उसे फोन पर भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 3 साल पहले शादी हुई थी। वीडियो के आधार पर छानबीन की जा रही है थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो मिला है। जिसे साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के लिखित आवेदन और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा के मघड़ासराय गांव में सूदखोरी के दलदल ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। महाजनों के कथित उत्पीड़न और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर संतोष कुमार(25) ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संतोष कुमार फूलों की सजावट का काम करता था। उसने सुसाइड से पहले एक भावुक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का खुलासा किया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। परिवार के लोग टॉर्चर से बच जाएंगे जारी वीडियो में बताया कि गोलापुर निवासी बिरमनिया, मनोज और लालबाग के पिंटू से कर्ज लिया था। ब्याज सहित पूरी राशि लौटा दी थी, इसके बावजूद लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मैं मर जाऊंगा तो शायद मेरा परिवार इन लोगों के टॉर्चर से बच जाए। सीएम से न्याय की गुहार मृतक ने अपने आखिरी संदेश में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से न्याय की अपील की है। उसने समाज को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इन सूदखोरों के जाल में न फंसे, क्योंकि ये लोग मजबूरी का फायदा उठाकर उसे मौत के दरवाजे तक खींच ले जाते हैं। फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देते थे मृतक के पिता उपेंद्र मालाकार ने बताया कि संतोष पिछले कुछ समय से काफी तनाव में था। रात में काम से लौटने के बाद उसके पास किसी का फोन आया, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। संतोष पर अलग-अलग लोगों का कर्ज था, जिसे वह धीरे-धीरे चुका रहा था।सूदखोर उसे फोन पर भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 3 साल पहले शादी हुई थी। वीडियो के आधार पर छानबीन की जा रही है थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो मिला है। जिसे साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के लिखित आवेदन और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *