अररिया में 280 ग्राम स्मैक जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट:ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई,फोर व्हीलर- बाइक जब्त

अररिया में 280 ग्राम स्मैक जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट:ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई,फोर व्हीलर- बाइक जब्त

अररिया पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280.35 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को अररिया-रानीगंज मार्ग पर गिदरिया ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई। आरएस थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अररिया की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगी। पुलिस ने पीछा किया, तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद पीछे से एक लाल रंग का चौपहिया वाहन तेज रफ्तार से आया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों ने गेट खोलकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें वाहन सहित पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से कुल 280.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक चौपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरएस थाना क्षेत्र के रुपैली वार्ड संख्या 4 निवासी मो. इस्तेयाक अर्श उर्फ मिन्टू, रजोखर वार्ड संख्या 5 निवासी समीर आलम और मदनपुर थाना पश्चिमी वार्ड संख्या 14 निवासी आयुष कुणाल के रूप में हुई है। सूखा नशा की तस्करी पर अंकुश लगाने को अभियान एसडीपीओ सुशील कुमार ने शुक्रवार शाम अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सूखा नशा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। नशा तस्करों पर सख्ती बरती जा रही है ताकि युवाओं और समाज को इस खतरनाक मादक पदार्थ से बचाया जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, दरोगा त्रिपुरारी और अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। बरामद स्मैक की कीमत बाजार में लाखों रुपये पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद स्मैक की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नशा सिंडिकेट का खुलासा हो सके और अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह कार्रवाई अररिया जिले में नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। अररिया पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280.35 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को अररिया-रानीगंज मार्ग पर गिदरिया ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई। आरएस थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अररिया की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगी। पुलिस ने पीछा किया, तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद पीछे से एक लाल रंग का चौपहिया वाहन तेज रफ्तार से आया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों ने गेट खोलकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें वाहन सहित पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से कुल 280.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक चौपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरएस थाना क्षेत्र के रुपैली वार्ड संख्या 4 निवासी मो. इस्तेयाक अर्श उर्फ मिन्टू, रजोखर वार्ड संख्या 5 निवासी समीर आलम और मदनपुर थाना पश्चिमी वार्ड संख्या 14 निवासी आयुष कुणाल के रूप में हुई है। सूखा नशा की तस्करी पर अंकुश लगाने को अभियान एसडीपीओ सुशील कुमार ने शुक्रवार शाम अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सूखा नशा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। नशा तस्करों पर सख्ती बरती जा रही है ताकि युवाओं और समाज को इस खतरनाक मादक पदार्थ से बचाया जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, दरोगा त्रिपुरारी और अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। बरामद स्मैक की कीमत बाजार में लाखों रुपये पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद स्मैक की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नशा सिंडिकेट का खुलासा हो सके और अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह कार्रवाई अररिया जिले में नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *