वैश्विक मंच पर SS Rajamouli का नया जादू! फिल्म Varanasi का मैक्सिको कॉमिक कॉन में होगा भव्य प्रदर्शन

‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ (RRR) जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ अब वैश्विक मंच पर अपनी पहली बड़ी दस्तक देने जा रही है। इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रेजेंटेशन शुक्रवार को मैक्सिको में आयोजित प्रतिष्ठित ‘कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस’ (CCXPMX26) में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Aryan Khan ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, बला की खूबसूरत हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत

आयोजकों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजामौली के बेटे एवं फिल्म के निर्माता एस. एस. कार्तिकेय इस तीन दिवसीय पॉप-कल्चर सम्मेलन में प्रशंसकों के लिए फिल्म की एक झलक पेश करेंगे और पहले कभी न देखे गए पर्दे के पीछे के दृश्य साझा करेंगे।
‘सीसीएक्सपीएमएक्स26’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “वैश्विक स्तर पर धूम मचाने वाली ‘आरआरआर’ के निर्माता की नयी पेशकश! भारतीय सिनेमा का भव्य रूप अब ‘कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस’ में ‘वाराणसी’ पर एक विशेष सत्र के साथ पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: ‘Zeenat Aman अच्छी एक्ट्रेस नहीं थीं’, Mumtaz ने किया तीखा तंज, पूछा- ‘उन्हें कितने अवॉर्ड मिले?’

दूरदर्शी निर्देशक एस. एस. राजामौली के अगले महाकाव्य रोमांच की झलक पाने के लिए आइए और इसकी ताकत को महसूस कीजिए।”
फिल्म ‘वाराणसी’ में राजामौली पहली बार तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ के मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
उनके साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी, जो कई हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
हिंदू पौराणिक कथाओं से आंशिक रूप से प्रेरित इस फिल्म का शीर्षक भी भारत के उस शहर से लिया गया है, जिसे हिंदू धर्म की आध्यात्मिक राजधानी माना जाता है। फिल्म ‘वाराणसी’ के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *