कभी 5 रन पर समेट दी थी LSG की आधी टीम, उसी आकाश माधवाल को बीच IPL में CSK ने टीम में किया शामिल

कभी 5 रन पर समेट दी थी LSG की आधी टीम, उसी आकाश माधवाल को बीच IPL में CSK ने टीम में किया शामिल

Akash Madhwal Replaces Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और उनके नाम 17 मैचों में 23 विकेट दर्ज हैं। 

Akash Madhwal IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर होने वाले आयुष म्हात्रे की जगह तेज गेंदबाज आकाश माधवाल को 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख रुपये में साइन किया है। आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। आकाश माधवाल वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स की आधी टीम को 5 रन पर समेट दिया था।

RCB के नेट बॉलर से MI का सफर

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम कर चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से 8 मैच खेले, जिसमें 14 विकेट हासिल किए। अगले सीजन इसी टीम के लिए 5 मुकाबलों में 5 विकेट लिए। साल 2025 में आकाश को राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा। उस सीजन उन्हें सिर्फ 4 ही मुकाबलों की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जिसमें उन्होंने 4 विकेट हासिल किए।

मधवाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था और खलील अहमद की जगह लेने के लिए एक मजबूत दावेदार थे। खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआत में लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में उसने लगातार दो जीत हासिल कर वापसी की। सीएसके आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल 8वें पायदान पर मौजूद है।

सीएसके ने खलील के बिना अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 20 ओवर में 194 रन दिए और मैच हार गए। इस बीच, भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने 6 मुकाबलों में दो अर्धशतक लगाए, लेकिन एसआरएच के खिलाफ हाल ही में खेले गए मैच में बल्लेबाजी के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई।

रुड़की के रहने वाले 32 वर्षीय आकाश ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 17 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 23 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। मीडियम-फास्ट बॉलर मधवाल को 2022-23 के घरेलू सीजन से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड का कप्तान चुना गया था।

IPL 2026 के लिए CSK की अपडेटेड टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्केस और आकाश माधवाल।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *