बक्सर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती:151 वाहनों से 7.29 लाख जुर्माना, सघन जांच अभियान, अतिक्रमण भी हटाया गया

बक्सर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती:151 वाहनों से 7.29 लाख जुर्माना, सघन जांच अभियान, अतिक्रमण भी हटाया गया

बक्सर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य के निर्देश पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर कुल 151 वाहनों से 3 लाख 90 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूली गई। यह कार्रवाई हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, ओवरलोडिंग, बिना कागजात वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए की गई। इसी अभियान के तहत नगर परिषद बक्सर ने शहर के प्रमुख इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। सदर अस्पताल, मॉडल थाना क्षेत्र से लेकर रामरेखा घाट तक सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया पुलिस उपाधीक्षक यातायात के अनुसार, उनके स्तर पर 39 वाहनों की जांच कर 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव के नेतृत्व में 279 वाहनों की जांच कर 1 लाख 19 हजार 700 रुपये की शमन राशि अधिरोपित की गई। इसके अतिरिक्त, ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत नगर पंचायत ब्रह्मपुर में 225 वाहनों की जांच की गई, जिनसे 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें
अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर कुल 7 लाख 29 हजार 700 रुपये की शमन राशि वसूली गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। बक्सर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला और पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य के निर्देश पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर कुल 151 वाहनों से 3 लाख 90 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूली गई। यह कार्रवाई हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, ओवरलोडिंग, बिना कागजात वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए की गई। इसी अभियान के तहत नगर परिषद बक्सर ने शहर के प्रमुख इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। सदर अस्पताल, मॉडल थाना क्षेत्र से लेकर रामरेखा घाट तक सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया पुलिस उपाधीक्षक यातायात के अनुसार, उनके स्तर पर 39 वाहनों की जांच कर 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव के नेतृत्व में 279 वाहनों की जांच कर 1 लाख 19 हजार 700 रुपये की शमन राशि अधिरोपित की गई। इसके अतिरिक्त, ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत नगर पंचायत ब्रह्मपुर में 225 वाहनों की जांच की गई, जिनसे 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें
अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर कुल 7 लाख 29 हजार 700 रुपये की शमन राशि वसूली गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *