भागलपुर के नवगछिया में तेज रफ्तार वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायगंज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक शिबू यादव(52) तुलसीपुर गांव के रहने वाले थे। चार बच्चे हैं, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना खरीक थाना क्षेत्र के चकमेदा इलाके की है। प्रशासन से मुआवजे की मांग मृतक के दामाद संतोष यादव ने बताया कि मेरे ससुर जानवरों के लिए चारा लाने गए थे। चारा लेकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। सूचना मिलने पर हमलोग अस्पताल पहुंचे। मायागंज में काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। घर में कमाने वाला भी कोई नहीं है। प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हैं। जांच में जुटी पुलिस वहीं, थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। भागलपुर के नवगछिया में तेज रफ्तार वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायगंज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक शिबू यादव(52) तुलसीपुर गांव के रहने वाले थे। चार बच्चे हैं, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना खरीक थाना क्षेत्र के चकमेदा इलाके की है। प्रशासन से मुआवजे की मांग मृतक के दामाद संतोष यादव ने बताया कि मेरे ससुर जानवरों के लिए चारा लाने गए थे। चारा लेकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। सूचना मिलने पर हमलोग अस्पताल पहुंचे। मायागंज में काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। घर में कमाने वाला भी कोई नहीं है। प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हैं। जांच में जुटी पुलिस वहीं, थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


