बांका में नंगे बिजली तार से युवक की मौत:चांदन प्रखंड में 35 वर्षीय ओमकार यादव की करंट से जान गई

बांका में नंगे बिजली तार से युवक की मौत:चांदन प्रखंड में 35 वर्षीय ओमकार यादव की करंट से जान गई

बांका जिले के चांदन प्रखंड के बांध कुशाना गांव में बुधवार शाम एक 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमकार यादव (पिता- लाल जी यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ओमकार यादव अपने गांव में मकई के खेत की ओर जा रहे थे।रास्ते में गिरे बिजली के नंगे तार का उन्हें पता नहीं चला। तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ओमकार यादव को अचेत अवस्था में देखा और घर ले आए। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ओमकार यादव अपने पीछे पत्नी बबीता देवी और तीन छोटे पुत्रों को छोड़ गए हैं। परिजनों की सूचना पर चांदन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में अक्सर नंगे तार गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे बड़े हादसों का खतरा बना रहता है। मृतक के पिता लाल जी यादव ने भी बिजली के करंट से बेटे की मौत होने की पुष्टि की। बांका जिले के चांदन प्रखंड के बांध कुशाना गांव में बुधवार शाम एक 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमकार यादव (पिता- लाल जी यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ओमकार यादव अपने गांव में मकई के खेत की ओर जा रहे थे।रास्ते में गिरे बिजली के नंगे तार का उन्हें पता नहीं चला। तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ओमकार यादव को अचेत अवस्था में देखा और घर ले आए। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ओमकार यादव अपने पीछे पत्नी बबीता देवी और तीन छोटे पुत्रों को छोड़ गए हैं। परिजनों की सूचना पर चांदन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में अक्सर नंगे तार गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे बड़े हादसों का खतरा बना रहता है। मृतक के पिता लाल जी यादव ने भी बिजली के करंट से बेटे की मौत होने की पुष्टि की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *