मुजफ्फरपुर के में मॉब लिंचिंग हुई है। मंगलवार रात पड़ोसी के घर में घुसे एक युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी, जिसके बाद आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मामला सरैया थाना क्षेत्र के मरवापाकर गांव का है। मृतक की पहचान राहुल कुमार साह (32) के तौर पर की गई है। आज रात परिजन दूसरे धर्म के आरोपी के घर पहुंच गए और लाश को जलाने की जिद करने लगे। कल रात मरवापाकर गांव का एक युवक अपने पड़ोसी के घर में घुस गया था। युवक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। युवक को तब तक पीटा गया, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया। आज दोपहर इलाज के समय गई जान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों के घर के सामने लाश को जलाने की जिद पोस्टमार्टम के बाद आज शाम जब युवक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे शव को आरोपियों के घर के सामने ले गए और वहीं अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख सरैया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत और समझौता वार्ता के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को वहां से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद और कई आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा, “पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।” पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है। मुजफ्फरपुर के में मॉब लिंचिंग हुई है। मंगलवार रात पड़ोसी के घर में घुसे एक युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी, जिसके बाद आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मामला सरैया थाना क्षेत्र के मरवापाकर गांव का है। मृतक की पहचान राहुल कुमार साह (32) के तौर पर की गई है। आज रात परिजन दूसरे धर्म के आरोपी के घर पहुंच गए और लाश को जलाने की जिद करने लगे। कल रात मरवापाकर गांव का एक युवक अपने पड़ोसी के घर में घुस गया था। युवक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। युवक को तब तक पीटा गया, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया। आज दोपहर इलाज के समय गई जान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों के घर के सामने लाश को जलाने की जिद पोस्टमार्टम के बाद आज शाम जब युवक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे शव को आरोपियों के घर के सामने ले गए और वहीं अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख सरैया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत और समझौता वार्ता के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को वहां से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद और कई आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा, “पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।” पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।


