औरैया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इसे संबोधित करते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), टीएमसी और डीएमके ने 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने इस कार्रवाई को इन दलों की महिला विरोधी मानसिकता का पूर्ण खुलासा बताया। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतिभा शुक्ला ने इसे तुष्टिकरण और ध्यान भटकाने का एक तकनीकी बहाना करार दिया। महिलाएं गांवों में पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने हेतु इन महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी।प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि इन दलों ने केवल एक विधेयक ही सदन में नहीं गिराया, बल्कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके देश की आधी आबादी की नजरों में हमेशा के लिए गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि ये दल लोकतंत्र के रक्षक होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वास्तव में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज देश में लाखों महिलाएं गांवों में पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही हैं और निर्णय ले रही हैं। अब वे संसद और विधानसभाओं में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि विपक्ष को लगता है कि वह तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित कर सकता है, लेकिन आज की महिलाएं सब समझती हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, अजीतमल नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा चक्र, जिला महामंत्री मनु राजपूत, यशवीर सिंह, विशाल शुक्ला, भूरे चोबे सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।


