डुमरियाघाट में बोलेरो से अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार:विशेष चेकिंग अभियान में पकड़ी गई अवैध शराब, चालक फरार

डुमरियाघाट में बोलेरो से अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार:विशेष चेकिंग अभियान में पकड़ी गई अवैध शराब, चालक फरार

केसरिया/डुमरियाघाट में पुलिस ने मंगलवार को एक बोलेरो वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दु ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर अवैध शराब बरामद हुई और मौके से एक तस्कर को पकड़ लिया गया। हालांकि, वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी कविन्द कुमार के रूप में हुई है। वहीं, फरार चालक गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी अरविन्द कुमार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। केसरिया/डुमरियाघाट में पुलिस ने मंगलवार को एक बोलेरो वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दु ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर अवैध शराब बरामद हुई और मौके से एक तस्कर को पकड़ लिया गया। हालांकि, वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी कविन्द कुमार के रूप में हुई है। वहीं, फरार चालक गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी अरविन्द कुमार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *