गाजियाबाद में मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक 14 स्थान पर आग लगी। सबसे ज्यादा नुकसान क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में फल मंडी में हुआ। जहां 20 से ज्यादा दुकान जल गई। रेस्टोरेंट जल गया, रात में भी दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए जूझती रही। इसके लिए अधिक तापमान होने के चलते भी भीषण गर्मी में आज की घटनाएं हुई। कमिश्नरेट गाजियाबाद में आग की घटना रात में भूसे के ट्रैक्टर में आग लगी गाजियाबाद मे एनडीआरएफ रोड पर सदरपुर अखाड़े के पास मंगलवार रात भूसा से भरे ट्रैक्टर में आग लग गई। सूचना पर रात मे तत्काल फायर स्टेशन कोतवाली से एक फायर टैंडर , वाटर ब्राउज़र व कवि नगर ड्यूटी पर तैनात फायर टैंडर को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि भूसे से भरा ट्रैक्टर मकान की तरफ झुका हुआ था। जिससे घर में भी आग तेजी से फ़ैल रही रही थी। फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल दो हौज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना शुरू किया। आग की लपटें बहुत तेज होने के कारण घर के बगल में स्थित दुकान में भी आग लग गई। जिसमें 2 खाली सिलेंडर वह एक गैस से भरा हुआ सिलेंडर रखा हुआ था, फायर सर्विस यूनिट ने सिलेंडरों को दुकान से बाहर निकालकर व पंपिंग कर घर व दुकान में लगी आग को बुझाया गया। साथ ही भूसे से भरे ट्रैक्टर में लगी आग को भी बुझा दिया गया। मौके पर मकान मालिक युद्धवीर सिंह गांव सदरपुर व दुकान मालिक आशीष गोयल मौजूद थे। व ट्रैक्टर मालिक घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।


