चौथम में मां के डाटने पर टावर पर चढ़ा युवक:पुलिस ने लिया हिरासत में, बोला- मम्मी ने कहा मर जाने को

चौथम में मां के डाटने पर टावर पर चढ़ा युवक:पुलिस ने लिया हिरासत में, बोला- मम्मी ने कहा मर जाने को

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ने की एक और घटना सामने आई है। मंगलवार को धुतौली पंचायत के भूतौली मालपा गांव के वार्ड नंबर 5 में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मनखुश कुमार (पिता: राम प्रसाद सदा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान मां ने कथित रूप से गुस्से में उसे “मर जाने” तक कह दिया। इससे आहत होकर युवक घर से निकलकर पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर जुटी भीड़ घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अभिमन्यु सिंह ने युवक को काफी देर तक समझाया-बुझाया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिवार को दी समझदारी से रहने की सलाह एएसआई अभिमन्यु सिंह ने युवक को समझाकर उसके घर भेज दिया और परिवार को आपसी विवाद शांति से सुलझाने की सलाह दी। एक सप्ताह में दूसरी घटना गौरतलब है कि चौथम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर मोबाइल टावर पर चढ़ने की यह दूसरी घटना है। चार दिन पहले भी एक लड़की प्रेम संबंध में शादी से इनकार किए जाने के बाद इसी टावर पर चढ़ गई थी, जिसे बाद में सुरक्षित उतार लिया गया था। लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे विवादों में भावनात्मक निर्णय गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं, इसलिए परिवार और समाज में संवाद व समझदारी बेहद जरूरी है। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ने की एक और घटना सामने आई है। मंगलवार को धुतौली पंचायत के भूतौली मालपा गांव के वार्ड नंबर 5 में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मनखुश कुमार (पिता: राम प्रसाद सदा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान मां ने कथित रूप से गुस्से में उसे “मर जाने” तक कह दिया। इससे आहत होकर युवक घर से निकलकर पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर जुटी भीड़ घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अभिमन्यु सिंह ने युवक को काफी देर तक समझाया-बुझाया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिवार को दी समझदारी से रहने की सलाह एएसआई अभिमन्यु सिंह ने युवक को समझाकर उसके घर भेज दिया और परिवार को आपसी विवाद शांति से सुलझाने की सलाह दी। एक सप्ताह में दूसरी घटना गौरतलब है कि चौथम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर मोबाइल टावर पर चढ़ने की यह दूसरी घटना है। चार दिन पहले भी एक लड़की प्रेम संबंध में शादी से इनकार किए जाने के बाद इसी टावर पर चढ़ गई थी, जिसे बाद में सुरक्षित उतार लिया गया था। लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे विवादों में भावनात्मक निर्णय गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं, इसलिए परिवार और समाज में संवाद व समझदारी बेहद जरूरी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *