यमुनानगर में अनियंत्रित होकर घर में घुसी फायर ब्रिगेड गाड़ी:दीवारें ढही, तीव्र मोड़ काटते हुआ हादसा, आग बुझाने जा रही थी

यमुनानगर में अनियंत्रित होकर घर में घुसी फायर ब्रिगेड गाड़ी:दीवारें ढही, तीव्र मोड़ काटते हुआ हादसा, आग बुझाने जा रही थी

यमुनानगर में दोपहर इस्माईलपुर गांव के खेतों में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गांव मंडेबर में एक घर में जा घुसी। हादसे में घर की दीवार ढह गई, जिससे काफी नुकसान हुआ, वहीं गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन नुकसान काफी हुआ। चालक को भी कोई चोट नहीं आई। लोगों का कहना है इस मकान के आगे अक्सर बच्चे व बुजुर्ग बैठे रहते हैं, गनिमत रही कि हादसे के समय यहां कोई मौजूद नहीं था। टक्कर लगते ही आई जोरदार आवाज मकान मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिस घर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी घुसी है, उसमें आगे की तरफ एक कमरा बना हुआ है, जिसमें वे पशु बांधते हैं। वहीं, इसके सामने सड़क पार करके वे दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज दोपहर वह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान यमुनानगर की तरफ से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तेज रफ्तार में आई और तीखे मोड़ पर कट मारते हुए जोरदार धमाके के साथ उनके सामने वाले घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर की छत के पिलर तक टूटकर नीचे गिर गए। वे तुरंत सहायता के लिए पहुंचे तो देखा कि चालक व अन्य कर्मचारी सुरक्षित थे। वहीं, कमरे में बंधे पशु भी सुरक्षित थे। मलबा हटाकर काफी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर निकाला गया। इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि चालक गाड़ी को लापरवाही से तेज रफ्तार में चला रहा था। सामने तीखा मोड़ होने के बावजूद उसने स्पीड कम नहीं की, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है और थाने में शिकायत देकर चालक का मेडिकल कराने की बात कही है। बच्चे को बचाने के चलते हुआ हादसा मामले में जिला फायर अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि फायर ऑपरेटर के अनुसार मोड़ काटते समय सामने एक गाड़ी आ गई थी, जिसे एक बच्चा चला रहा था। उस गाड़ी को बचाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने वाले घर की दीवार से टकरा गई। हादसा बच्चे को बचाने के प्रयास में हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *