नालंदा जिले के दीपनगर थाना अंतर्गत ग्राम कासिमचक में मंगलवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, पटना जिले के बेढना निवासी कृष्णा पासवान के बेटे की बारात कासिमचक में गौतम कुमार के घर आई थी, जहां सुबह करीब 4 बजे बारातियों और घर वालों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बारात पक्ष के एक व्यक्ति ने आवेश में आकर अपनी क्रेटा गाड़ी (संख्या BR01JU/9827) से दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस अचानक हुए हमले में अमन महतो और शंकर पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत को देखते हुए शंकर पासवान और अमन महतो को सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया। हालांकि, हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद शंकर पासवान को परिजन अपने साथ बाढ़ लेकर चले गए। जहां जाने के क्रम में शंकर पासवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अमन महतो का इलाज अभी भी जारी है। डीएसपी सदर वन नुरुल हक ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाढ़ स्थित अस्पताल में कराया गया है। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव शेखपुरा चले गए हैं। परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल के निरीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी सूचित कर दिया गया है। नालंदा जिले के दीपनगर थाना अंतर्गत ग्राम कासिमचक में मंगलवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, पटना जिले के बेढना निवासी कृष्णा पासवान के बेटे की बारात कासिमचक में गौतम कुमार के घर आई थी, जहां सुबह करीब 4 बजे बारातियों और घर वालों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बारात पक्ष के एक व्यक्ति ने आवेश में आकर अपनी क्रेटा गाड़ी (संख्या BR01JU/9827) से दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस अचानक हुए हमले में अमन महतो और शंकर पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत को देखते हुए शंकर पासवान और अमन महतो को सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया। हालांकि, हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद शंकर पासवान को परिजन अपने साथ बाढ़ लेकर चले गए। जहां जाने के क्रम में शंकर पासवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अमन महतो का इलाज अभी भी जारी है। डीएसपी सदर वन नुरुल हक ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाढ़ स्थित अस्पताल में कराया गया है। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव शेखपुरा चले गए हैं। परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल के निरीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी सूचित कर दिया गया है।


