चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत:बंगाल के मालदा में कांग्रेस कैंडिडेट के लिए रोड शो कर रहे थे, बाद में फेसबुक पर लाइव हुए

चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत:बंगाल के मालदा में कांग्रेस कैंडिडेट के लिए रोड शो कर रहे थे, बाद में फेसबुक पर लाइव हुए

पश्चिम बंगाल में इलेक्शन कैंपेन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। मालदा जिले में चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। फिलहाल सांसद पप्पू यादव की तबीयत ठीक हो चुकी है। तबीयत ठीक होते ही सांसद पप्पू यादव फेसबुक पर लाइव आए। महिला आयोग के नोटिस को लेकर तीखा हमला बोला। पप्पू यादव की तीन तस्वीरें देखिए कांग्रेस कैंडिडेट मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो कर रहे थे सांसद पप्पू यादव मालदा जिला के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला उनके साथ चल रहा था और भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। रोड शो के बीच तेज धूप और गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया और प्राथमिक जांच कराई गई। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। वे फिलहाल बेहतर हैं। मालदा में तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर दुआएं शुरू हो गई। तीन मार्च को भी अचानक पूर्णिया सांसद की बिगड़ी थी तबीयत इससे पहले बीते तीन मार्च को उनकी तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई थी, जब वे मधेपुरा के खुर्दा गांव में मौजूद थे। उस समय भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और जरूरी जांच की गई थी। बाद में उनकी हालत में सुधार बताया गया था। पश्चिम बंगाल में इलेक्शन कैंपेन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। मालदा जिले में चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। फिलहाल सांसद पप्पू यादव की तबीयत ठीक हो चुकी है। तबीयत ठीक होते ही सांसद पप्पू यादव फेसबुक पर लाइव आए। महिला आयोग के नोटिस को लेकर तीखा हमला बोला। पप्पू यादव की तीन तस्वीरें देखिए कांग्रेस कैंडिडेट मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो कर रहे थे सांसद पप्पू यादव मालदा जिला के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला उनके साथ चल रहा था और भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। रोड शो के बीच तेज धूप और गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया और प्राथमिक जांच कराई गई। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। वे फिलहाल बेहतर हैं। मालदा में तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर दुआएं शुरू हो गई। तीन मार्च को भी अचानक पूर्णिया सांसद की बिगड़ी थी तबीयत इससे पहले बीते तीन मार्च को उनकी तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई थी, जब वे मधेपुरा के खुर्दा गांव में मौजूद थे। उस समय भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और जरूरी जांच की गई थी। बाद में उनकी हालत में सुधार बताया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *