रेल संरक्षा आयोग की टीम अगले महीने जांच करेगी:नेउरा से जट डुमरी 18.2 किलोमीटर रेल लाइन बिछ गई, जून से चलने लगेंगी ट्रेनें

रेल संरक्षा आयोग की टीम अगले महीने जांच करेगी:नेउरा से जट डुमरी 18.2 किलोमीटर रेल लाइन बिछ गई, जून से चलने लगेंगी ट्रेनें

उसके बाद एनओसी मिलेगा पटना जिले में नेउरा-जट डुमरी नई रेल लाइन का निर्माण पूरा हो गया है। नेउरा से जट डुमरी के बीच 18.2 किमी नई रेल लाइन बिछाई गई है। इसके विद्युतीकरण का काम 95% हो गया है। रेलवे के मुताबिक रेल संरक्षा आयोग की टीम जांच करने मई में आएगी। नेउरा से जट डुमरी के बीच कई बार जांच होगी। सब कुछ ठीक रहा तो जून के पहले सप्ताह तक आयोग इस रूट पर ट्रेन चलाने के लिए एनओसी देगा। इसके बाद नेउरा, जट डुमरी होते नवादा तक पैसेंजर या मालगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। काम पूरा होते ही परिचालन होगा शुरू जट डुमरी से नेउरा के बीच रेल लाइन पर शेष कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार बचा हुआ काम पूरा होते ही इस पूरे रेलखंड पर नियमित ट्रेन परिचालन शुरू किया जाएगा। ढाई लाख यात्रियों को फायदा नेउरा-जट डुमरी रेल लाइन चालू होने के बाद शहर के दक्षिण तरफ रहने वाले लोगों को बिहटा, राजगीर, दनियावां सहित इस रूट पर आने-जाने के लिए सीधे पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को समय की बचत और परेशानी से राहत मिलेगी। नेउरा, दानापुर, बिहटा, मनेर सहित आस-पास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को गया रूट में जाने के लिए नेउरा से ही जट डुमरी के लिए ट्रेन मिलेगी। मसौढ़ी, पुनपुन, महुली, परसा सहित इधर के लोगों को बिहटा आने-जाने में सुविधा होगी। यह लोकल स्तर पर लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। हर दिन करीब दो से ढाई लाख लोग सफर कर सकेंगे। इस रूट पर करीब 200 से अधिक छोटे-बड़े गांव स्थित हैं। इस प्रोजेक्ट से फायदा क्या होगा नेउरा स्टेशन के पास अभी नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। उम्मीद है कि दो महीने में इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। —सरस्वती चंद्र, सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे उसके बाद एनओसी मिलेगा पटना जिले में नेउरा-जट डुमरी नई रेल लाइन का निर्माण पूरा हो गया है। नेउरा से जट डुमरी के बीच 18.2 किमी नई रेल लाइन बिछाई गई है। इसके विद्युतीकरण का काम 95% हो गया है। रेलवे के मुताबिक रेल संरक्षा आयोग की टीम जांच करने मई में आएगी। नेउरा से जट डुमरी के बीच कई बार जांच होगी। सब कुछ ठीक रहा तो जून के पहले सप्ताह तक आयोग इस रूट पर ट्रेन चलाने के लिए एनओसी देगा। इसके बाद नेउरा, जट डुमरी होते नवादा तक पैसेंजर या मालगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। काम पूरा होते ही परिचालन होगा शुरू जट डुमरी से नेउरा के बीच रेल लाइन पर शेष कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार बचा हुआ काम पूरा होते ही इस पूरे रेलखंड पर नियमित ट्रेन परिचालन शुरू किया जाएगा। ढाई लाख यात्रियों को फायदा नेउरा-जट डुमरी रेल लाइन चालू होने के बाद शहर के दक्षिण तरफ रहने वाले लोगों को बिहटा, राजगीर, दनियावां सहित इस रूट पर आने-जाने के लिए सीधे पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को समय की बचत और परेशानी से राहत मिलेगी। नेउरा, दानापुर, बिहटा, मनेर सहित आस-पास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को गया रूट में जाने के लिए नेउरा से ही जट डुमरी के लिए ट्रेन मिलेगी। मसौढ़ी, पुनपुन, महुली, परसा सहित इधर के लोगों को बिहटा आने-जाने में सुविधा होगी। यह लोकल स्तर पर लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। हर दिन करीब दो से ढाई लाख लोग सफर कर सकेंगे। इस रूट पर करीब 200 से अधिक छोटे-बड़े गांव स्थित हैं। इस प्रोजेक्ट से फायदा क्या होगा नेउरा स्टेशन के पास अभी नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। उम्मीद है कि दो महीने में इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। —सरस्वती चंद्र, सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *