हिमाचल में 105 करोड़ की परियोजना के उद्घाटन पर विवाद:सीएम करेंगे लोकार्पण, भाजपा सांसद बोले- केंद्र के प्रोजेक्ट पर हमें सूचना नहीं

हिमाचल में 105 करोड़ की परियोजना के उद्घाटन पर विवाद:सीएम करेंगे लोकार्पण, भाजपा सांसद बोले- केंद्र के प्रोजेक्ट पर हमें सूचना नहीं

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फतेहपुर दौरे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। सांसद भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का श्रेय लेने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद होने के नाते उन्हें इन कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी गई, जो लोकतांत्रिक परंपराओं का हनन है। केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत हैं प्रोजेक्ट डॉ. राजीव भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जिन 105 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने फतेहपुर पहुंच रहे हैं, वे सभी केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत आती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्रीय योजना से जुड़े कार्यक्रम में संबंधित सांसद या केंद्रीय मंत्री जैसे केंद्र के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करना अनिवार्य होता है। उनकी ही नहीं जनता की भी अनदेखी सांसद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कांगड़ा-चंबा की 15 लाख जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। विकास कार्यों की जानकारी साझा न करना न केवल उनकी, बल्कि उन लाखों मतदाताओं की अनदेखी है जिन्होंने उन्हें चुना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार जानबूझकर जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। इसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पौंग बांध के पास बनने वाले प्रदेश के सबसे लंबे पुल का भूमि पूजन भी करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे हिमाचल और पंजाब के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। इस बड़े प्रोजेक्ट के श्रेय को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *