किशनगंज में 1.32 लाख लूट का आरोपी गिरफ्तार:10 महीने से फरार था, STF-जिला टीम की कार्रवाई, कई केस खुलने की उम्मीद

किशनगंज में 1.32 लाख लूट का आरोपी गिरफ्तार:10 महीने से फरार था, STF-जिला टीम की कार्रवाई, कई केस खुलने की उम्मीद

किशनगंज जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई, किशनगंज और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में कोचाधामन थाना क्षेत्र से एक वांछित अपराधी मो. शकील को गिरफ्तार किया गया है। वह रूईया कुम्हरार, थाना-कोचाधामन का निवासी है। 1 लाख 32 हजार रुपये की लूट की घटना में वांछित था
गिरफ्तार अभियुक्त मो. शकील लगभग दस माह पूर्व एक सीएसपी संचालक केंद्र से 1 लाख 32 हजार रुपये की लूट की घटना में वांछित था। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कोचाधामन थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। लूट, चोरी और अन्य संगीन वारदातों में संलिप्त रहा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लूट, चोरी और अन्य संगीन वारदातों में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी से जिले में कई लंबित मामलों के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल, विशेष टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन अपराधी शामिल हैं तथा किशनगंज जिले में पूर्व में हुई चोरी, गृहभेदन और लूट की घटनाओं में उसकी क्या भूमिका रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी दल में जिला आसूचना इकाई, विशेष कार्य बल पटना, पुअनि सरफराज हुसैन (अपर थानाध्यक्ष कोचाधामन), परि.पुअनि रविरंजन (कोचाधामन थाना), पीटीसी अमृत कुमार (कोचाधामन थाना) एवं सशस्त्र बल कोचाधामन थाना के सदस्य शामिल थे। किशनगंज जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई, किशनगंज और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में कोचाधामन थाना क्षेत्र से एक वांछित अपराधी मो. शकील को गिरफ्तार किया गया है। वह रूईया कुम्हरार, थाना-कोचाधामन का निवासी है। 1 लाख 32 हजार रुपये की लूट की घटना में वांछित था
गिरफ्तार अभियुक्त मो. शकील लगभग दस माह पूर्व एक सीएसपी संचालक केंद्र से 1 लाख 32 हजार रुपये की लूट की घटना में वांछित था। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कोचाधामन थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। लूट, चोरी और अन्य संगीन वारदातों में संलिप्त रहा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लूट, चोरी और अन्य संगीन वारदातों में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी से जिले में कई लंबित मामलों के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल, विशेष टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन अपराधी शामिल हैं तथा किशनगंज जिले में पूर्व में हुई चोरी, गृहभेदन और लूट की घटनाओं में उसकी क्या भूमिका रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी दल में जिला आसूचना इकाई, विशेष कार्य बल पटना, पुअनि सरफराज हुसैन (अपर थानाध्यक्ष कोचाधामन), परि.पुअनि रविरंजन (कोचाधामन थाना), पीटीसी अमृत कुमार (कोचाधामन थाना) एवं सशस्त्र बल कोचाधामन थाना के सदस्य शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *