Dhurandhar OTT Release: ‘धुरंधर 2’ ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील कर रचा इतिहास, जानें कितने करोड़ रुपये में रणवीर सिंह की फिल्म का हुआ सौदा

Dhurandhar OTT Release: ‘धुरंधर 2’ ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील कर रचा इतिहास, जानें कितने करोड़ रुपये में रणवीर सिंह की फिल्म का हुआ सौदा

Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर और रणवीर सिंह की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाये हुए है। देश ही नहीं विदेश में भी फिल्म की चर्चा जोरों पर है। खास तौर पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जहां लोग छुप-छुप कर इसका पायरेटेड वर्जन देखा गया है। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉक्स ऑफिस गर्दा उड़ाने के बाद फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म ने अपनी डिजिटल रिलीज के लिए एक ऐतिहासिक डील साइन की है जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

150 करोड़ की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डिजिटल डील

मनी कंट्रोल की खबर के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार JioHotstar को बेच दिए हैं। यह डील तकरीबन डेढ़ करोड़ यानी पूरे 150 करोड़ रुपये में हुई है। हिंदी सिनेमा के इतिहास की ये सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि फिल्म की सफलता और रणवीर सिंह की पॉपुलरिटी को देखते हुए डील के लिए इतनी बड़ी रकम देना कोई बड़ी बात नहीं है। मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बीच इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील से ये साबित हो गया है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर कितना एक्ससाइटमेंट है।

कब और किस ओटीटी पर होगी रिलीज? (When and Where to Watch Dhurandhar 2)

धुरंधर 2 को लेकर फैंस में इतना ज्यादा क्रेज है कि वो फिल्म को घर में बैठ कर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उनमें ये जानने की उत्सुकता है कि उनका ये इंतजार कब खत्म होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मई के अंत या जून 2026 के मध्य तक JioHotstar पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्ट्रीमिंग पार्टनर ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

आमतौर पर फिल्में रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ के मामले में ऐसा नहीं हुआ। रिलीज के 33 दिन बाद भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ इतनी मजबूत बनाए रखी कि इसकी डिजिटल रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए मेकर्स ने तय किया कि जब तक सिनेमाघरों में फिल्म का जादू कम नहीं होता, इसे ओटीटी पर नहीं लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *