भागलपुर में SSAI छात्र नेताओं का प्रोस्टेट:विभिन्न मांगों को लेकर टीएनबी कॉलेज कराया बंद, कॉलेज प्रशासन को दिया एक दिन का अल्टीमेटम

भागलपुर में SSAI छात्र नेताओं का प्रोस्टेट:विभिन्न मांगों को लेकर टीएनबी कॉलेज कराया बंद, कॉलेज प्रशासन को दिया एक दिन का अल्टीमेटम

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कॉलेज बंद करा दिया। आंदोलन के कारण पूरे दिन शैक्षणिक गतिविधियां बाधित रहीं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन कर रहे छात्र देव सूरज ने बताया कि परिसर में लगातार साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा छात्रावास की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, लेकिन उसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आंदोलन के दौरान छात्रों ने कैंपस में पर्याप्त रोशनी नहीं होने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। सुमित ने बताया कि शाम होते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। कक्षाओं में लगे पंखे भी खराब पड़े हैं, जिससे गर्मी में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राएं लंबे समय से प्रशासन से मांग कर रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। छात्रा बोली- प्राचार्य ने 7 दिनों के अंदर समाधान का आश्वासन दिया था छात्रा सबीना खातून ने बताया कि पूर्व में प्राचार्य द्वारा सात दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद कोई काम शुरू नहीं हुआ। इसी वजह से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया। प्रदर्शन के दौरान अमन ने कहा कि कॉलेज परिसर में लाइट की व्यवस्था बेहद खराब है, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्राचार्य से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग की। वहीं सुन्नी ने कहा कि कक्षाओं में खराब पड़े पंखों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि छात्रों को राहत मिल सके। छात्र ने कैंपस में चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा- सुरक्षा व्यवस्था फेल छात्र नेता पीयूष ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। आंदोलन के दौरान एनईपी के तहत पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के आवेदन भी लिए गए, ताकि उनकी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान किया जा सके। आंदोलन के बाद प्राचार्य ने छात्रों को लिखित रूप से एक दिन के भीतर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि छात्र नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में काम शुरू नहीं हुआ, तो 22 तारीख से कॉलेज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कॉलेज बंद करा दिया। आंदोलन के कारण पूरे दिन शैक्षणिक गतिविधियां बाधित रहीं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन कर रहे छात्र देव सूरज ने बताया कि परिसर में लगातार साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा छात्रावास की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, लेकिन उसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आंदोलन के दौरान छात्रों ने कैंपस में पर्याप्त रोशनी नहीं होने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। सुमित ने बताया कि शाम होते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। कक्षाओं में लगे पंखे भी खराब पड़े हैं, जिससे गर्मी में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राएं लंबे समय से प्रशासन से मांग कर रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। छात्रा बोली- प्राचार्य ने 7 दिनों के अंदर समाधान का आश्वासन दिया था छात्रा सबीना खातून ने बताया कि पूर्व में प्राचार्य द्वारा सात दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद कोई काम शुरू नहीं हुआ। इसी वजह से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया। प्रदर्शन के दौरान अमन ने कहा कि कॉलेज परिसर में लाइट की व्यवस्था बेहद खराब है, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्राचार्य से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग की। वहीं सुन्नी ने कहा कि कक्षाओं में खराब पड़े पंखों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि छात्रों को राहत मिल सके। छात्र ने कैंपस में चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा- सुरक्षा व्यवस्था फेल छात्र नेता पीयूष ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। आंदोलन के दौरान एनईपी के तहत पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के आवेदन भी लिए गए, ताकि उनकी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान किया जा सके। आंदोलन के बाद प्राचार्य ने छात्रों को लिखित रूप से एक दिन के भीतर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि छात्र नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में काम शुरू नहीं हुआ, तो 22 तारीख से कॉलेज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *