अशोकनगर में 42.5॰ तापमान से गर्मी का प्रकोप तेज:दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, लू जैसे हालात, अभी पारा और बढ़ने के आसार

अशोकनगर में 42.5॰ तापमान से गर्मी का प्रकोप तेज:दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, लू जैसे हालात, अभी पारा और बढ़ने के आसार

अशोकनगर शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही सामान्य से काफी कम रही, जिससे शहर में दोपहर के समय कुछ देर तक लोगों की संख्या काफी कम रही। बाजारों और मुख्य मार्गों पर दोपहर में कम ही लोग दिखाई दिए। आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोग भी गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए दिखाई दिए। गर्म हवा के थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अशोकनगर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में इस तीव्र वृद्धि ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में वृद्धि हो सकती है। गर्मी के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, आगामी दिनों में भी इसी तरह के मौसम की स्थिति बने रहने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *