झारखंड में 21 अप्रैल से बदल जाएगा स्कूल का समय:गर्मी की वजह से KG से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक होंगी संचालित

झारखंड में 21 अप्रैल से बदल जाएगा स्कूल का समय:गर्मी की वजह से KG से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक होंगी संचालित

झारखंड में भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। विभाग के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह नया समय 21 अप्रैल से सभी विद्यालयों में प्रभावी होगा। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पिछले लगभग 10 दिनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू चल रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बढ़ती गर्मी का असर विशेष रूप से छोटे बच्चों पर देखा जा रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। झारखंड में भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। विभाग के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह नया समय 21 अप्रैल से सभी विद्यालयों में प्रभावी होगा। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पिछले लगभग 10 दिनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू चल रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बढ़ती गर्मी का असर विशेष रूप से छोटे बच्चों पर देखा जा रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *