हिमाचल में पंजाब-हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार:9 ग्राम चिट्टे के साथ ठियोग में पकड़े, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी पुलिस

हिमाचल में पंजाब-हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार:9 ग्राम चिट्टे के साथ ठियोग में पकड़े, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग में पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार किए है। इनसे 9 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को आज ठियोग कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। आरोपियों की पहचान पवन (21 वर्ष) निवासी चिढाना गोहाना सोनीपत हरियाणा, नितिश पांडे (26 वर्ष) निवासी जगतपुर मोहाली पंजाब और रितिक सूरजभान (27) निवासी शलाना खरखौदा सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार- बीते कल पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे-पांच पर फागू से ठियोग साइड को एक मैग्नाइट ग्रे रंग का गाड़ी आ रही है। इसमें सवार तीन व्यक्ति चिट्टा तस्करी में शामिल है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की इस सूचना के आधार पर ठियोग पुलिस ने बाइपास में गाड़ी को तलाशी के लिए रोका और इनकी तलाशी ली गई। इस दौरान इनके पास 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर ठियोग पुलिस थाना ले गई। रिमांड की मांग करेगी पुलिस पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज कोर्ट से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इनसे पूछताछ करके यह पता लगाया कि जा सके कि इन्होंने कहा से चिट्टा लाया था और किसने बेचने जा रहे थे। इनसे पूछताछ करके पुलिस दूसरे चिट्टा तस्करों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *