‘मेरा बेटे में गलत आदत नहीं है। वह खैनी, भांग, कुछ नहीं खाता है। कभी दिल्ली नहीं गया। हमलोग गरीब हैं। कमाते है और उसी पैसे से खाते है। घर में टीन का दरवाजा है, खिड़की पर पर्दा तक नहीं है।’ इतना कहते-कहते अंगूरी खातून ठहर जाती हैं। फिर कहती हैं- मेरा बेटा गलत नहीं करेगा। अगर उससे गलती हुई है तो कानून अपना काम करे, लेकिन परिवार को सच्चाई बताई जाए। अंगूरी खातून सोहेल की मां है। सोहेल उन चार युवकों में से एक है, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने आंतकी साजिश रचने, राम मंदिर उड़ाने की प्लानिंग करने, लाल किले की रेकी करने और IED (Improvised Explosive Device) बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। सोहेल कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज बालू टोला का रहने वाला है। उसके परिवार की हालत कैसी है? बैकग्राउंड कैसा था? आसपास के लोग उसके बारे में क्या कहते हैं? यह जानने के लिए हम सोहेल के घर पहुंचे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट टूटा-फूटा पुराना खपरैल घर, दरवाजे की जगह टीन की चादर हमारी टीम रविवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नवाबगंज बालू टोला गांव पहुंची। गांव का माहौल कुछ अलग दिखा। लोग हमारी तरफ सवालिया नजर से देख रहे थे। मानों पूछ रहे हों, आप बाहरी लोग गांव में क्यों आए हैं? हमने 50 साल के एक व्यक्ति से पूछा कि सोहेल का घर किधर है। जवाब मिला, कौन सोहेल। हमने कहा, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पास मौजूद दूसरे शख्स ने पूछा, ‘आप मीडिया से हैं? हमने हां में सिर हिलाया। इसके बाद उसने इशारे से दिखा दिया। कहा- थोड़ी दूर आगे एक खपरैल घर दिखेगा। थोड़ी दूर चलकर हम सोहेल के दरवाजे पर पहुंचे। घर पर सन्नाटा पसरा था। हमें देखकर आसपास के लोग आ गए। हमने सोहेल की मां से घटना के बारे में बातचीत शुरू की। मां बोली- मेरे बेटा कोई गलत काम नहीं करता है गिरफ्तारी को लेकर सोहेल की मां अंगूरी खातून ने कहा, ‘कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस की टीम घर से सोहेल को ले गई। मनिहारी थाने में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे बुलाया। अब उसे गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा 10वीं क्लास तक पढ़ा है। प्लंबर का काम करता था।’ बेटे के आतंकी गतिविधि में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में नहीं पता है। वह कभी घर में इस तरह की बात नहीं करता था।’ 10 अप्रैल की रात पुलिस घर आई। दरवाजा खुलवाया। पूछा कि क्या यह आपका बेटा है। हमलोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वे लोग सोहेल को पकड़कर ले गए। थाने में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था’ मेरा बेटा कोई नशा भी नहीं करता है अंगूरी खातून ने कहा, ‘पुलिस ने सोहेल का मोबाइल ले लिया। हम लोग गरीब आदमी हैं। कमाते हैं, खाते हैं। घर में टीन का दरवाजा है, खिड़की पर पर्दा तक नहीं है। ऐसे घर में क्या मिलेगा?” मेरा बेटा नशा नहीं करता है। नमाज पढ़ता है। वह गलत आदतों वाला लड़का नहीं है। वह अपने पिता के साथ प्लंबर का काम करता है। सिर्फ अपना काम करता है। गांव में किसी से पूछ लीजिए मेरे बेटे ने कभी किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की होगी। पता नहीं किसने उसको फंसा दिया है।’ अंगूरी कहती हैं, ‘ हमें भी आप लोगों से पता चला रहा है कि पुलिस ने उसे आतंकी साजिश में गिरफ्तार किया है। हमने घर में आज तक कभी उसे इस तरह की बातचीत करते नहीं सुना, न ही उसके अब्बू ने कभी इस बात का जिक्र किया।’ सोहेल की मां से बातचीत करने के बाद हमने गांव के कुछ लोगों से भी उसके बारे में बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। सोहेल के पिता दिल्ली में हैं, वह किसी तरह सोहेल को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब जानिए सोहेल की गिरफ्तारी कैसे हुई थी सोहेल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पिता के अनुसार, 10 अप्रैल की रात आईबी और दिल्ली पुलिस की टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। 11 अप्रैल की सुबह छोड़ दिया, लेकिन उसका मोबाइल जब्त कर लिया था। 14 अप्रैल को उसे पहचान के लिए दिल्ली बुलाया गया। सोहेल अपने पिता मुमताज और चचेरे भाई के साथ दिल्ली पहुंचा। तीन दिनों की पूछताछ के बाद 17 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया। मनिहारी डीएसपी विनोद कुमार ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस और आईबी की संयुक्त कार्रवाई के तहत युवक को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।’ गज्बा-ए-हिंद की साजिश में जुटा था सोहेल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ‘गज्बा-ए-हिंद’ की साजिश में जुटे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उसमें सोहेल के अलावा उत्तर प्रदेश के सोनू और कलम, मुंबई के मोहम्मद हम्माद और भुवनेश्वर के शेख इमरान हैं। राम मंदिर उड़ाने की प्लानिंग, लाल किले की रेकी की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, सोहेल सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा था। वह IED बनाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी एक रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में IED फिट करने की तैयारी में थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकानों पर हमले की प्लानिंग की थी। पुलिस के अनुसार, सोहेल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काने और फंड जुटाने के लिए बैंक अकाउंट और QR कोड भी शेयर किया था। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ने की साजिश थी पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी एक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और गजवा-ए-हिंद जैसे नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे थे। आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स पर एक्टिव थे। इन ग्रुप्स में जिहाद, हथियार और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ा कंटेंट शेयर किया जाता था। इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए लोगों को जोड़ने और प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने रेड फोर्ट की एडिटेड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें काला झंडा लगाया गया था। इसके जरिए आरोपी लोगों को भड़काना चाहते थे। वहीं, सोहेल में अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के बायो में लिखा है, Imam Mahdi coming soon, are you prepared? इसका मतलब है, जन्नत में जाने से पहले एक पैगंबर आएंगे जो आपको मार्ग दिखाएंगे। इसका अलावा उसने ARMY OF IMAM MAHDI जॉइन करने की बात भी कही है। बता दें कि सोहेल इसी सोशल साइट से कुछ भड़काऊ पोस्ट भी करता था, जिसपर उसे कई लाइक्स भी मिले हैं। ‘मेरा बेटे में गलत आदत नहीं है। वह खैनी, भांग, कुछ नहीं खाता है। कभी दिल्ली नहीं गया। हमलोग गरीब हैं। कमाते है और उसी पैसे से खाते है। घर में टीन का दरवाजा है, खिड़की पर पर्दा तक नहीं है।’ इतना कहते-कहते अंगूरी खातून ठहर जाती हैं। फिर कहती हैं- मेरा बेटा गलत नहीं करेगा। अगर उससे गलती हुई है तो कानून अपना काम करे, लेकिन परिवार को सच्चाई बताई जाए। अंगूरी खातून सोहेल की मां है। सोहेल उन चार युवकों में से एक है, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने आंतकी साजिश रचने, राम मंदिर उड़ाने की प्लानिंग करने, लाल किले की रेकी करने और IED (Improvised Explosive Device) बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। सोहेल कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज बालू टोला का रहने वाला है। उसके परिवार की हालत कैसी है? बैकग्राउंड कैसा था? आसपास के लोग उसके बारे में क्या कहते हैं? यह जानने के लिए हम सोहेल के घर पहुंचे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट टूटा-फूटा पुराना खपरैल घर, दरवाजे की जगह टीन की चादर हमारी टीम रविवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नवाबगंज बालू टोला गांव पहुंची। गांव का माहौल कुछ अलग दिखा। लोग हमारी तरफ सवालिया नजर से देख रहे थे। मानों पूछ रहे हों, आप बाहरी लोग गांव में क्यों आए हैं? हमने 50 साल के एक व्यक्ति से पूछा कि सोहेल का घर किधर है। जवाब मिला, कौन सोहेल। हमने कहा, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पास मौजूद दूसरे शख्स ने पूछा, ‘आप मीडिया से हैं? हमने हां में सिर हिलाया। इसके बाद उसने इशारे से दिखा दिया। कहा- थोड़ी दूर आगे एक खपरैल घर दिखेगा। थोड़ी दूर चलकर हम सोहेल के दरवाजे पर पहुंचे। घर पर सन्नाटा पसरा था। हमें देखकर आसपास के लोग आ गए। हमने सोहेल की मां से घटना के बारे में बातचीत शुरू की। मां बोली- मेरे बेटा कोई गलत काम नहीं करता है गिरफ्तारी को लेकर सोहेल की मां अंगूरी खातून ने कहा, ‘कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस की टीम घर से सोहेल को ले गई। मनिहारी थाने में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे बुलाया। अब उसे गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा 10वीं क्लास तक पढ़ा है। प्लंबर का काम करता था।’ बेटे के आतंकी गतिविधि में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में नहीं पता है। वह कभी घर में इस तरह की बात नहीं करता था।’ 10 अप्रैल की रात पुलिस घर आई। दरवाजा खुलवाया। पूछा कि क्या यह आपका बेटा है। हमलोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वे लोग सोहेल को पकड़कर ले गए। थाने में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था’ मेरा बेटा कोई नशा भी नहीं करता है अंगूरी खातून ने कहा, ‘पुलिस ने सोहेल का मोबाइल ले लिया। हम लोग गरीब आदमी हैं। कमाते हैं, खाते हैं। घर में टीन का दरवाजा है, खिड़की पर पर्दा तक नहीं है। ऐसे घर में क्या मिलेगा?” मेरा बेटा नशा नहीं करता है। नमाज पढ़ता है। वह गलत आदतों वाला लड़का नहीं है। वह अपने पिता के साथ प्लंबर का काम करता है। सिर्फ अपना काम करता है। गांव में किसी से पूछ लीजिए मेरे बेटे ने कभी किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की होगी। पता नहीं किसने उसको फंसा दिया है।’ अंगूरी कहती हैं, ‘ हमें भी आप लोगों से पता चला रहा है कि पुलिस ने उसे आतंकी साजिश में गिरफ्तार किया है। हमने घर में आज तक कभी उसे इस तरह की बातचीत करते नहीं सुना, न ही उसके अब्बू ने कभी इस बात का जिक्र किया।’ सोहेल की मां से बातचीत करने के बाद हमने गांव के कुछ लोगों से भी उसके बारे में बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। सोहेल के पिता दिल्ली में हैं, वह किसी तरह सोहेल को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब जानिए सोहेल की गिरफ्तारी कैसे हुई थी सोहेल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पिता के अनुसार, 10 अप्रैल की रात आईबी और दिल्ली पुलिस की टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। 11 अप्रैल की सुबह छोड़ दिया, लेकिन उसका मोबाइल जब्त कर लिया था। 14 अप्रैल को उसे पहचान के लिए दिल्ली बुलाया गया। सोहेल अपने पिता मुमताज और चचेरे भाई के साथ दिल्ली पहुंचा। तीन दिनों की पूछताछ के बाद 17 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया। मनिहारी डीएसपी विनोद कुमार ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस और आईबी की संयुक्त कार्रवाई के तहत युवक को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।’ गज्बा-ए-हिंद की साजिश में जुटा था सोहेल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ‘गज्बा-ए-हिंद’ की साजिश में जुटे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उसमें सोहेल के अलावा उत्तर प्रदेश के सोनू और कलम, मुंबई के मोहम्मद हम्माद और भुवनेश्वर के शेख इमरान हैं। राम मंदिर उड़ाने की प्लानिंग, लाल किले की रेकी की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, सोहेल सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा था। वह IED बनाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी एक रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में IED फिट करने की तैयारी में थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकानों पर हमले की प्लानिंग की थी। पुलिस के अनुसार, सोहेल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काने और फंड जुटाने के लिए बैंक अकाउंट और QR कोड भी शेयर किया था। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ने की साजिश थी पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी एक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और गजवा-ए-हिंद जैसे नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे थे। आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स पर एक्टिव थे। इन ग्रुप्स में जिहाद, हथियार और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ा कंटेंट शेयर किया जाता था। इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए लोगों को जोड़ने और प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने रेड फोर्ट की एडिटेड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें काला झंडा लगाया गया था। इसके जरिए आरोपी लोगों को भड़काना चाहते थे। वहीं, सोहेल में अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के बायो में लिखा है, Imam Mahdi coming soon, are you prepared? इसका मतलब है, जन्नत में जाने से पहले एक पैगंबर आएंगे जो आपको मार्ग दिखाएंगे। इसका अलावा उसने ARMY OF IMAM MAHDI जॉइन करने की बात भी कही है। बता दें कि सोहेल इसी सोशल साइट से कुछ भड़काऊ पोस्ट भी करता था, जिसपर उसे कई लाइक्स भी मिले हैं।


