देवरिया में पूर्व सभासद ताड़ के पेड़ से गिरा:ताड़ी उतारते समय पैर फिसला, मौक पर ही तोड़ा दम

देवरिया में पूर्व सभासद ताड़ के पेड़ से गिरा:ताड़ी उतारते समय पैर फिसला, मौक पर ही तोड़ा दम

देवरिया के बरहज कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक पूर्व सभासद की ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। पटेल नगर पूर्वी केवटलिया मोहल्ले के निवासी कोदई सोनकर (50) ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिर गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोदई सोनकर रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने मोहल्ले में ताड़ी निकालने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। पेड़ पर पहुंचने के बाद अचानक उनका पैर फिसल गया और वे ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक कोदई सोनकर पूर्व में नगर पालिका में सभासद रह चुके थे। वर्तमान में वे ताड़ी निकालकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही मोहल्ले में दुख का माहौल है। कोदई सोनकर अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और पांच बेटियां छोड़ गए हैं। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिसके कारण अब परिजनों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *