शेखपुरा में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम:शहीद परिवारों का सम्मान, सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह

शेखपुरा में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम:शहीद परिवारों का सम्मान, सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह

शेखपुरा। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन द्वारा स्थानीय हॉल में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला प्रशासन शेखपुरा के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। इनमें अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी शामिल थे। उन्हें पौधे और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सशस्त्र सेना झंडा दिवस के इस कार्य में उनके नेतृत्व के प्रति आभार का प्रतीक था। सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया शुभारंभ के बाद जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर संगीत ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। पटना से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के नगमों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और टाउन हॉल का वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर इस आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से अर्जित आय के माध्यम से देश की विभिन्न सीमाओं पर शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन के तमाम अधिकारी, बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। शेखपुरा। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन द्वारा स्थानीय हॉल में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला प्रशासन शेखपुरा के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। इनमें अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी शामिल थे। उन्हें पौधे और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सशस्त्र सेना झंडा दिवस के इस कार्य में उनके नेतृत्व के प्रति आभार का प्रतीक था। सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया शुभारंभ के बाद जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर संगीत ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। पटना से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के नगमों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और टाउन हॉल का वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर इस आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से अर्जित आय के माध्यम से देश की विभिन्न सीमाओं पर शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन के तमाम अधिकारी, बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *