सहरसा शहर में निर्बाध और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘सिटी गैस सहरसा’ ने 125mm की एमडीपीई (MDPE) ट्रंक लाइन सफलतापूर्वक बिछाई है। इस कार्य को दिन-रात के दौरान पूरा किया गया, जिससे आम जनजीवन और यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसको लेकर सहरसा जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार की शाम मीडिया को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग तकनीक से हो रहा काम उन्होंने बताया कि लाइन बिछाने के लिए आधुनिक एचडीडी (हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग) तकनीक का उपयोग किया गया। इस तकनीक से सड़कों को बिना नुकसान पहुंचाए पाइपलाइन डाली जा सकी। अधिकारियों के अनुसार, इस नई ट्रंक लाइन के शुरू होने से शहर के विभिन्न इलाकों में गैस का दबाव बेहतर होगा और आपूर्ति अधिक सुचारू बनेगी। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, 1,734 नई बुकिंग के मुकाबले 1,964 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। इससे लंबित बुकिंग को तेजी से निपटाया जा रहा है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल रही है। डिलर के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध जिले के प्रमुख वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। एचपी गैस के लगभग 4,851 और भारत गैस के 4,522 भरे हुए सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) गोदामों में मौजूद हैं। यह स्टॉक भविष्य में किसी भी संभावित किल्लत को रोकने के लिए पर्याप्त है। सिटी गैस सहरसा प्रबंधन का उद्देश्य शहर के हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन पहुंचाना है। पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। रात में बिछाई गई यह नई ट्रंक लाइन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहरसा शहर में निर्बाध और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘सिटी गैस सहरसा’ ने 125mm की एमडीपीई (MDPE) ट्रंक लाइन सफलतापूर्वक बिछाई है। इस कार्य को दिन-रात के दौरान पूरा किया गया, जिससे आम जनजीवन और यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसको लेकर सहरसा जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार की शाम मीडिया को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग तकनीक से हो रहा काम उन्होंने बताया कि लाइन बिछाने के लिए आधुनिक एचडीडी (हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग) तकनीक का उपयोग किया गया। इस तकनीक से सड़कों को बिना नुकसान पहुंचाए पाइपलाइन डाली जा सकी। अधिकारियों के अनुसार, इस नई ट्रंक लाइन के शुरू होने से शहर के विभिन्न इलाकों में गैस का दबाव बेहतर होगा और आपूर्ति अधिक सुचारू बनेगी। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, 1,734 नई बुकिंग के मुकाबले 1,964 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। इससे लंबित बुकिंग को तेजी से निपटाया जा रहा है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल रही है। डिलर के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध जिले के प्रमुख वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। एचपी गैस के लगभग 4,851 और भारत गैस के 4,522 भरे हुए सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) गोदामों में मौजूद हैं। यह स्टॉक भविष्य में किसी भी संभावित किल्लत को रोकने के लिए पर्याप्त है। सिटी गैस सहरसा प्रबंधन का उद्देश्य शहर के हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन पहुंचाना है। पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। रात में बिछाई गई यह नई ट्रंक लाइन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


