चतरा संघरी घाटी में ट्रक-पिकअप टक्कर, 5 घायल:पांच महीने की बच्ची सहित एक ही परिवार के घायल, पलामू से लेस्लीगंज आ रहे थे

चतरा संघरी घाटी में ट्रक-पिकअप टक्कर, 5 घायल:पांच महीने की बच्ची सहित एक ही परिवार के घायल, पलामू से लेस्लीगंज आ रहे थे

चतरा जिले के चतरा-डोभी मेन रोड स्थित संघरी घाटी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ी गांव का एक परिवार चौपारण स्थित अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम समेत पांच घायल, चालक की स्थिति नाजुक इस दुर्घटना में कमलेश तिवारी, उनकी पत्नी अंशु देवी, रणवीर तिवारी और पांच महीने की मासूम बच्ची आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं वाहन चालक संतोष कुमार की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर वैन की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में तैनात डॉ. रमेश ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चालक संतोष कुमार को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। उसके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें पाई गई हैं। खतरनाक मोड़ की वजह से हादसा संभव स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों का कहना है कि चतरा जिले की सड़कों पर भारी वाहनों की मनमानी आम हो गई है। खासकर संघरी घाटी जैसे खतरनाक मोड़ों पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही वाहनों की रफ्तार पर कोई प्रभावी नियंत्रण है। यही कारण है कि यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की जान जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। चतरा जिले के चतरा-डोभी मेन रोड स्थित संघरी घाटी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ी गांव का एक परिवार चौपारण स्थित अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम समेत पांच घायल, चालक की स्थिति नाजुक इस दुर्घटना में कमलेश तिवारी, उनकी पत्नी अंशु देवी, रणवीर तिवारी और पांच महीने की मासूम बच्ची आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं वाहन चालक संतोष कुमार की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर वैन की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में तैनात डॉ. रमेश ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चालक संतोष कुमार को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। उसके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें पाई गई हैं। खतरनाक मोड़ की वजह से हादसा संभव स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों का कहना है कि चतरा जिले की सड़कों पर भारी वाहनों की मनमानी आम हो गई है। खासकर संघरी घाटी जैसे खतरनाक मोड़ों पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही वाहनों की रफ्तार पर कोई प्रभावी नियंत्रण है। यही कारण है कि यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की जान जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *