डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़ से हमला:जमशेदपुर में महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर, बर्थडे पार्टी से शुरू हुआ विवाद

डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़ से हमला:जमशेदपुर में महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर, बर्थडे पार्टी से शुरू हुआ विवाद

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में शनिवार रात डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान मनोज नाग, सुनीता देवी और छोटू नाग के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बर्थडे पार्टी से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार रात एक बर्थडे पार्टी में देर रात तक डीजे बजाने को लेकर हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। एक पक्ष को शक था कि दूसरे पक्ष ने ही पुलिस को सूचना दी थी। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और फिर चापड़ से हमला कर दिया गया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों की तलाश में छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हमले का आरोप वेंकटेश अन्ना, रिंकू मछुआ और बबलू मछुआ समेत अन्य लोगों पर लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना आपसी विवाद का परिणाम है। दोनों पक्षों के लोग इसमें घायल हुए हैं। जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में शनिवार रात डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान मनोज नाग, सुनीता देवी और छोटू नाग के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बर्थडे पार्टी से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार रात एक बर्थडे पार्टी में देर रात तक डीजे बजाने को लेकर हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। एक पक्ष को शक था कि दूसरे पक्ष ने ही पुलिस को सूचना दी थी। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और फिर चापड़ से हमला कर दिया गया। हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों की तलाश में छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हमले का आरोप वेंकटेश अन्ना, रिंकू मछुआ और बबलू मछुआ समेत अन्य लोगों पर लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना आपसी विवाद का परिणाम है। दोनों पक्षों के लोग इसमें घायल हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *