लुधियाना में खूनी वारदात:कैशियर पर दातर से हमला वीडियो 23 लाख की लूट,CCTV में कैद हुए लुटेरे

लुधियाना में खूनी वारदात:कैशियर पर दातर से हमला वीडियो 23 लाख की लूट,CCTV में कैद हुए लुटेरे

लुधियाना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। शहर के लोधी क्लब रोड के पास स्थित एक शराब कारोबारी के कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक कैशियर पर जानलेवा हमला कर उससे करीब 23 लाख रुपये लूट लिए। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। शराब कारोबारी ने बयां किया दर्द शराब कारोबारी शुभचरण सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। उन्होंने कहा हमारा कैशियर जो पूरे ग्रुप का इंचार्ज भी है रोजाना की तरह कैश इकट्ठा कर ऑफिस लौट रहा था। अचानक आए तीन युवकों ने जो नशे की हालत में लग रहे थे उस पर हमला कर दिया। हमारे कैशियर को गंभीर चोटें आई हैं और वह फिलहाल
DMC अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सीसीटीवी में नजर आये लोटेरे सामने आए CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वारदात को अंजाम दिया गया। जब कैशियर सभी दुकानों से कैश इकट्ठा कर कार्यालय पहुंचा तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। आरोपियों ने पीड़ित को चारों तरफ से घेर लिया और बिना किसी डर के तेज धारदार हथियारों (दातर) से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कैशियर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन लुटेरों ने उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया और पैसों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शहीद भगत सिंह नगर चौकी (थाना दुगरी) की पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि लुटेरों ने अपने चेहरे ढकने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस का दावा है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिससे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यापारियों में भारी रोष इस घटना के बाद लुधियाना के व्यापारियों में डर और प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है। शुभचरण सिंह ने पंजाब सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि शराब कारोबारी सरकार के खजाने में बड़ा योगदान देते हैं ऐसे में उनकी और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *