सीएम सम्राट चौधरी पदभार संभालने के बाद से एक्टिव हैं। सीएम आज समीक्षा बैठक कर सकते हैं, जिसमें कई विभागों के सीनियर अधिकारी शामिल होंगे। मीटिंग में कार्यों की प्रगति और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनता दरबार में भी जाएंगे। यहां जनता की समस्याओं को सुनेंगे और समाधान करेंगे। जनता दरबार में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं। 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर सदन में बहुमत साबित करेंगे। सीएम ने शनिवार को भी जनता से की थी मुलाकात शनिवार को भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान एक युवक ने अयोध्या के श्रीराम की तस्वीर सीएम सम्राट को भेंट की थी। सम्राट ने उन्हें प्रणाम भी किया था। इसके अलावा एक बुजुर्ग दंपती रोते हुए सीएम सम्राट के पास पहुंची थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद सम्राट ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट से 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर करीब 20 मिनट बातचीत हुई थी। सम्राट से मिलने के बाद नीतीश मुस्कुराते दिखे। इसके बाद नीतीश ने सम्राट के कंधे पर हाथ रखा था। सम्राट-नीतीश की मुलाकात की 3 तस्वीरें… बिहार की ब्रांडिंग अच्छे से करने के दिए थे निर्देश वहीं मुख्यमंत्री ने आज सिविल विमानन और नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान करें और इस संबंध में पर्यटकों तक आसान तरीके से जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था करें। राज्य के बाहर बिहार की ब्रांडिंग मजबूती से किया जाना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए अच्छे ढंग से किया जाना चाहिए। सेफ्टी और क्वालिटी को लेकर विशेष ध्यान देने पर फोकस करें। विभिन्न हवाई अड्डों के विकास, एरोसिटी परियोजनाओं एवं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत से राज्य की आर्थिक एवं पर्यटन क्षमता को नई गति मिलेगी। नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारी तेजी से काम करें। शहरों के विस्तारीकरण के लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग किया जाना चाहिए। सम्राट बोले- निशांत मंत्रिमंडल में आते हैं तो खुशी होगी इसके अलावा उन्होंने नीतीश के बेटे निशांत के मंत्रिमंडल में आने पर भी प्रतिक्रिया दी। सम्राट ने कहा कि निशांत आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में अगर शामिल होते हैं तो मेरे लिए खुशी की बात होगी। उन्होंने कहा कि निशांत अभी अभी सरकार में शामिल नहीं हुए हैं ये नीतीश कुमार और निशांत का फैसला है। मेरी इसमें कोई भूमिका नहीं है। मंत्रिमंडल में आने का फैसला भी उन्हीं का होगा। सीएम सम्राट आज मुख्यमंत्री सचिवालय में क्रमचारियों से मिलेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। सम्राट बोले- बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी इधर, बिहार में नई सरकार बनने के बाद लगातर शराबबंदी खत्म करने की मांग उठ रही है। इस बीच सीएम सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी। पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इस फैसले की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं इसलिए इस फैसले पर पुनर्विचार का सवाल ही नहीं उठता है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने मांक की थी कि बिहार से शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘लागू कराने के समय मैंने भी समर्थन किया था. लेकिन लोग अभी भी शराब पी रहे हैं। गलत नशा कर रहे हैं।’ इससे पहले बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। CM हाउस पहुंचे RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, शराबबंदी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सम्राट चौधरी जी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। सीएम सम्राट चौधरी पदभार संभालने के बाद से एक्टिव हैं। सीएम आज समीक्षा बैठक कर सकते हैं, जिसमें कई विभागों के सीनियर अधिकारी शामिल होंगे। मीटिंग में कार्यों की प्रगति और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनता दरबार में भी जाएंगे। यहां जनता की समस्याओं को सुनेंगे और समाधान करेंगे। जनता दरबार में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं। 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर सदन में बहुमत साबित करेंगे। सीएम ने शनिवार को भी जनता से की थी मुलाकात शनिवार को भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान एक युवक ने अयोध्या के श्रीराम की तस्वीर सीएम सम्राट को भेंट की थी। सम्राट ने उन्हें प्रणाम भी किया था। इसके अलावा एक बुजुर्ग दंपती रोते हुए सीएम सम्राट के पास पहुंची थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद सम्राट ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट से 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर करीब 20 मिनट बातचीत हुई थी। सम्राट से मिलने के बाद नीतीश मुस्कुराते दिखे। इसके बाद नीतीश ने सम्राट के कंधे पर हाथ रखा था। सम्राट-नीतीश की मुलाकात की 3 तस्वीरें… बिहार की ब्रांडिंग अच्छे से करने के दिए थे निर्देश वहीं मुख्यमंत्री ने आज सिविल विमानन और नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान करें और इस संबंध में पर्यटकों तक आसान तरीके से जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था करें। राज्य के बाहर बिहार की ब्रांडिंग मजबूती से किया जाना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए अच्छे ढंग से किया जाना चाहिए। सेफ्टी और क्वालिटी को लेकर विशेष ध्यान देने पर फोकस करें। विभिन्न हवाई अड्डों के विकास, एरोसिटी परियोजनाओं एवं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत से राज्य की आर्थिक एवं पर्यटन क्षमता को नई गति मिलेगी। नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारी तेजी से काम करें। शहरों के विस्तारीकरण के लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग किया जाना चाहिए। सम्राट बोले- निशांत मंत्रिमंडल में आते हैं तो खुशी होगी इसके अलावा उन्होंने नीतीश के बेटे निशांत के मंत्रिमंडल में आने पर भी प्रतिक्रिया दी। सम्राट ने कहा कि निशांत आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में अगर शामिल होते हैं तो मेरे लिए खुशी की बात होगी। उन्होंने कहा कि निशांत अभी अभी सरकार में शामिल नहीं हुए हैं ये नीतीश कुमार और निशांत का फैसला है। मेरी इसमें कोई भूमिका नहीं है। मंत्रिमंडल में आने का फैसला भी उन्हीं का होगा। सीएम सम्राट आज मुख्यमंत्री सचिवालय में क्रमचारियों से मिलेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। सम्राट बोले- बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी इधर, बिहार में नई सरकार बनने के बाद लगातर शराबबंदी खत्म करने की मांग उठ रही है। इस बीच सीएम सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी। पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इस फैसले की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं इसलिए इस फैसले पर पुनर्विचार का सवाल ही नहीं उठता है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने मांक की थी कि बिहार से शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘लागू कराने के समय मैंने भी समर्थन किया था. लेकिन लोग अभी भी शराब पी रहे हैं। गलत नशा कर रहे हैं।’ इससे पहले बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। CM हाउस पहुंचे RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, शराबबंदी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सम्राट चौधरी जी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।


