सीवान- सिसवन मुख्य मार्ग (एसएच-89) पर शनिवार का दिन एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक घर को पल भर में मातम में बदल दिया। शादी के कार्ड बाँटने निकले दूल्हे की स्कूल बस से टक्कर में जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी जनार्दन यादव के 20 वर्षीय पुत्र राजन यादव के रूप में हुई है। राजन की शादी तय थी और महज दो दिन बाद 20 अप्रैल को उसका तिलक समारोह होने वाला था। घर में उत्सव का माहौल था, रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था, और हर तरफ शादी की तैयारियों की रौनक थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। स्कूल बस ने बाइक को मार टक्कर परिजनों के अनुसार, राजन अपने पड़ोसी और दोस्त विशाल यादव के साथ बाइक से शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। दोनों गांव-गांव जाकर लोगों को अपने जीवन के सबसे खास दिन में शामिल होने का न्योता दे रहे थे। इसी दौरान हसनपुरा की ओर से आ रही एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत दोनों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत ने रास्ते में ही राजन का साथ छोड़ दियाअस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं विशाल यादव का इलाज जारी है। खुशियों वाले घर में छाया मामत इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है। तिलक का सामान तैयार था, मेहमानों को बुलावा भेजा जा चुका था, लेकिन अब वही दिन शोक सभा में बदल गया है। गांव के लोग भावुक होकर कह रहे हैं, “वह दूसरों को अपनी खुशियों में बुलाने निकला था, लेकिन खुद की विदाई लिखकर चला गया।” परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता के लिए यह हादसा असहनीय है, उनका इकलौता सहारा उनसे छिन गया। थाना प्रभारी बोले-मामला दर्ज कर लिया गया
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। सीवान- सिसवन मुख्य मार्ग (एसएच-89) पर शनिवार का दिन एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक घर को पल भर में मातम में बदल दिया। शादी के कार्ड बाँटने निकले दूल्हे की स्कूल बस से टक्कर में जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी जनार्दन यादव के 20 वर्षीय पुत्र राजन यादव के रूप में हुई है। राजन की शादी तय थी और महज दो दिन बाद 20 अप्रैल को उसका तिलक समारोह होने वाला था। घर में उत्सव का माहौल था, रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था, और हर तरफ शादी की तैयारियों की रौनक थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। स्कूल बस ने बाइक को मार टक्कर परिजनों के अनुसार, राजन अपने पड़ोसी और दोस्त विशाल यादव के साथ बाइक से शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। दोनों गांव-गांव जाकर लोगों को अपने जीवन के सबसे खास दिन में शामिल होने का न्योता दे रहे थे। इसी दौरान हसनपुरा की ओर से आ रही एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत दोनों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत ने रास्ते में ही राजन का साथ छोड़ दियाअस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं विशाल यादव का इलाज जारी है। खुशियों वाले घर में छाया मामत इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है। तिलक का सामान तैयार था, मेहमानों को बुलावा भेजा जा चुका था, लेकिन अब वही दिन शोक सभा में बदल गया है। गांव के लोग भावुक होकर कह रहे हैं, “वह दूसरों को अपनी खुशियों में बुलाने निकला था, लेकिन खुद की विदाई लिखकर चला गया।” परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता के लिए यह हादसा असहनीय है, उनका इकलौता सहारा उनसे छिन गया। थाना प्रभारी बोले-मामला दर्ज कर लिया गया
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


