लखनऊ में चला LDA का बुलडोजर:नैमिष नगर में 50 बीघा , काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग की गई ध्वस्त

लखनऊ में चला LDA का बुलडोजर:नैमिष नगर में 50 बीघा , काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग की गई ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को नैमिष नगर योजना में अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 50 बीघा में विकसित की जा रही 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गयी और 2 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-3 एवं जोन-4 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड पर नैमिष नगर योजना लांच की जानी है। जिसके लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि खरीदी जा रही है। योजना में निजी विकासकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को ग्राम-सैदापुर, कमलापुर, फर्रूखाबाद, भौली में अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगाराम, राम नरेश, जितेन्द्र वर्मा, वंशराज यादव, मेंहदी हसन, मोहम्मद इमरान बेग, रामेश्वर यादव लगभग 50 बीघा में विकसित की जा रही 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान सोनू सम्राट, गणेश, मुलायम सिंह, राजू, राहुल कुमार व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा काकोरी के ग्राम-बेहटा में बृजेश पाल व लालू यादव द्वारा निर्मित किये जा रहे 2 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *