कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती की एग्जाम कल:उदयपुर में 13 सेंटर्स पर सुबह 11 से 1 बजे होगा एग्जाम, 4248 अभ्यर्थियों के बैठने की है व्यवस्था

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का पेपर कल अप्रैल होगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए उदयपुर में भी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उदयपुर शहर के 13 सरकारी केंद्रों पर यह एग्जाम होगा, जहां कुल 4248 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्थाएं की गई है। पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को 1 घंटे पहले यानि सुबह 9 से 10 बजे तक एंट्री दी जाएगी। प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के बहुत कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले हर अभ्यर्थी की चेकिंग की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ही एंट्री मिलेगी। यानी अभ्यर्थी का चेहरा मशीन से मैच होने के बाद ही उसे अंदर जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरी परीक्षा प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस पूरी परीक्षा का जिला कोऑर्डिनेटर एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ को बनाया गया है। अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी सूचना यह है कि उन्हें परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अगर कोई इसके बाद पहुंचता है, तो उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अभ्यर्थियों को अपने साथ ई-एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। ऑब्जर्वर, डिप्टी कोऑर्डिनेटर और सभी केंद्राधीक्षकों को नकल रोकने और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए है। हर कमरे में 24 परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता तय की गई है और प्रत्येक कमरे में दो वीक्षकों (अभिजागर) की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।अभ्यर्थी किसी भी जानकारी या समस्या के लिए फोन नंबर 0294-2413278 पर संपर्क कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *