वंदे भारत एक्सप्रेस का कल से रूट बदला:रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का मार्ग, दो ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट; सफर से पहले चेक करें अपडेट

वंदे भारत एक्सप्रेस का कल से रूट बदला:रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का मार्ग, दो ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट; सफर से पहले चेक करें अपडेट

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसी के तहत शुक्रवार को साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस कल बदले हुए रूट से संचालित होगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने पहले से जानकारी जारी करते हुए सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रानी-खीमेल स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। वंदे भारत भी बदले मार्ग से चलेगी गाड़ी संख्या 12462,साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया मेहसाणा-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी। इन ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित ट्रेन संख्या 14707, हनुमानगढ़–दादर रणकपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल व ट्रेन संख्या 20944,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया लूनी-भीलड़ी-मेहसाणा संचालित होंगी। इसी तरह 16 अप्रेल को रवाना हुई ट्रेन संख्या 20943,बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी सुपरफास्ट और 15 अप्रेल को रवाना हुई ट्रेन संख्या 20694, बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस,ट्रेन संख्या संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस 16 अप्रैल,ट्रेन संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 17 अप्रैल को वाया मेहसाणा-भीलड़ी-लूनी संचालन किया जाएगा। परिवर्तित मार्ग पर अतिरिक्त ठहराव इन सभी ट्रेनों का ठहराव पाटन,भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल,जालोर एवं समदड़ी स्टेशनों पर किया जाएगा। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से दो ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी भुसावल मंडल के भुसावल-बडनेरा रेलखंड पर पारस, गायगांव और अकोला स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा। जिसके तहत ट्रेन संख्या 22723, नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस जो 23 अप्रैल को नांदेड़ से रवाना होगी। वह अकोला स्टेशन पर करीब 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 17605, काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 22 अप्रैल को काचीगुड़ा से प्रस्थान करेगी। वह अकोला स्टेशन पर लगभग 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *