गया शहर के मानपुर स्थित ऐतिहासिक भूसुंडा मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का समापन रोमांचक रहा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए नामी घोड़ों और कुशल घुड़सवारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। आरा ने पहला स्थान हासिल किया, तो गयाजी को दूसरा स्थान मिला। बता दें कि पहले स्थान पाने वाले को एलईडी टीवी, तो दूसरा स्थान पाने वाले को कुलर इनाम में मिला। प्रतियोगिता में आरा और गया के प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दौड़ शुरू होते ही घोड़ों की रफ्तार और घुड़सवारों की रणनीति ने माहौल को रोमांचक बना दिया। दर्शकों ने अपने पसंदीदा प्रतिभागियों का जोरदार समर्थन किया। प्रतियोगिता में आरा का दबदबा रहा गया का प्रतिनिधित्व कोंच प्रखंड के चतुरी बिगहा निवासी तपेश्वर यादव के घोड़े ने किया। इस घोड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। घुड़सवार सूरज यादव (राघोपुर) की सूझबूझ और घोड़े पर नियंत्रण ने दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में आरा जिले का दबदबा रहा। विक्की सिंह के घोड़े ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी जीती। पुतुल चौबे के घोड़े ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। मेला समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह घुड़दौड़ प्रतियोगिता पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है। गया शहर के मानपुर स्थित ऐतिहासिक भूसुंडा मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का समापन रोमांचक रहा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए नामी घोड़ों और कुशल घुड़सवारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। आरा ने पहला स्थान हासिल किया, तो गयाजी को दूसरा स्थान मिला। बता दें कि पहले स्थान पाने वाले को एलईडी टीवी, तो दूसरा स्थान पाने वाले को कुलर इनाम में मिला। प्रतियोगिता में आरा और गया के प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दौड़ शुरू होते ही घोड़ों की रफ्तार और घुड़सवारों की रणनीति ने माहौल को रोमांचक बना दिया। दर्शकों ने अपने पसंदीदा प्रतिभागियों का जोरदार समर्थन किया। प्रतियोगिता में आरा का दबदबा रहा गया का प्रतिनिधित्व कोंच प्रखंड के चतुरी बिगहा निवासी तपेश्वर यादव के घोड़े ने किया। इस घोड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। घुड़सवार सूरज यादव (राघोपुर) की सूझबूझ और घोड़े पर नियंत्रण ने दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में आरा जिले का दबदबा रहा। विक्की सिंह के घोड़े ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी जीती। पुतुल चौबे के घोड़े ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। मेला समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह घुड़दौड़ प्रतियोगिता पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है।


