भवदीय पब्लिक स्कूल, अयोध्या का 100% परिणाम:ईशान्वी श्रीवास्तव ने 97%अंक के साथ किया टॉप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अयोध्या के भवदीय पब्लिक स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा ईशान्वी श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दक्ष श्रीवास्तव ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सूर्यांश दुबे और सोनाक्षी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। कुल 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक सिंह पोखरिया ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *