बालाजी ग्लोबल एकेडमी का शत-प्रतिशत रिजल्ट:कोचिंग के बिना छात्रों ने दिखाया कमाल, कई विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

बालाजी ग्लोबल एकेडमी का शत-प्रतिशत रिजल्ट:कोचिंग के बिना छात्रों ने दिखाया कमाल, कई विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

मैनपुरी जनपद के बालाजी ग्लोबल एकेडमी, अहिरवा फर्दपुर रोड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा सांची ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। दिशा पाण्डेय और क्षितिज कुमार ने 97 प्रतिशत, ख्याति सक्सेना ने 96.8 प्रतिशत, अक्षिता ने 96.4 प्रतिशत, गुंजन पाण्डेय ने 96.2 प्रतिशत और अनुष्का शाक्य ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा नमन कुमार और आयुष शर्मा ने 95.8 प्रतिशत, आयुष शाक्य ने 95.6 प्रतिशत, कौशिकी ने 95.2 प्रतिशत तथा मयंक और मानवी शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कोचिंग के बिना सफलता, बना खास उदाहरण विद्यालय के डायरेक्टर श्यामबाबू मिश्रा ने बताया कि संस्थान की विशेषता यह है कि यहां विद्यार्थियों को कोचिंग पर निर्भर नहीं रहने दिया जाता। स्कूल में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों को तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी एक दर्जन से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। टॉपर सांची ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। प्रबंधन ने दी बधाई छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रबंधक सुरेश चंद्र दुबे, डायरेक्टर श्यामबाबू मिश्रा, चेयरमैन पंचू पाण्डेय और प्रधानाचार्या कल्पना मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *