कांग्रेस ने जगमीत जॉली को बड़वाह विधानसभा प्रभारी बनाया:अरुण यादव के गढ़ में जिम्मेदारी, संगठन मजबूत कर चुनावी तैयारियों को गति देने का संकेत

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज (गुरुवार) एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली को बड़वाह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा की गई। जगमीत सिंह जॉली को पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का समर्थक माना जाता है। उन्हें अरुण यादव के गृह जिले में ही विधानसभा प्रभारी बनाया गया है, जो इस नियुक्ति को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है। कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव धीरज करोसिया ने बताया कि यह कदम पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है। जगमीत सिंह जॉली पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया है। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जमीनी स्तर की गतिविधियों को तेज करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *