किशनगंज में पोठिया परियोजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीएचआर (THR) वितरण का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी, अंकिता सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान, अंकिता सिंह की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण शिक्षा, शिशु स्वास्थ्य, सामान्य स्वास्थ्य, संतुलित आहार और स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक महिला और बच्ची तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी पहुंचाना है। इसका लक्ष्य उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने पुरुषों की सहभागिता को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आगे लोगो से अपील करते हुए कही कि, प्रखंड क्षेत्र के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं व सहायिकाओं के द्वारा अगर कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दे, जिससे कि ऐसे लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई जरूर हो। वही इस कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पोठिया सहित अन्य संबंधित कर्मी भी उपस्थित रहे। किशनगंज में पोठिया परियोजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीएचआर (THR) वितरण का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी, अंकिता सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान, अंकिता सिंह की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण शिक्षा, शिशु स्वास्थ्य, सामान्य स्वास्थ्य, संतुलित आहार और स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक महिला और बच्ची तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी पहुंचाना है। इसका लक्ष्य उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने पुरुषों की सहभागिता को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आगे लोगो से अपील करते हुए कही कि, प्रखंड क्षेत्र के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं व सहायिकाओं के द्वारा अगर कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दे, जिससे कि ऐसे लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई जरूर हो। वही इस कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पोठिया सहित अन्य संबंधित कर्मी भी उपस्थित रहे।


