बक्सर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है। यह प्रतिमा हाल ही में 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर स्थापित की गई थी। स्थापना के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। बुधवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अंधेरे का फायदा उठाकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। प्रतिमा की अंगुली और चश्मे को तोड़ा शरारती तत्वों ने प्रतिमा की अंगुली और चश्मे को तोड़ दिया, जिससे प्रतिमा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे, तो प्रतिमा की स्थिति देखकर हैरान रह गए। यह खबर पूरे गाँव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। शांति भंग करने का किया गया प्रयास ग्राम सरपंच फुटुचंद सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाना समाज की एकता और शांति भंग करने का प्रयास है। यह एक कायराना हरकत है और इसके पीछे शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, जबकि ग्रामीण न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। बक्सर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है। यह प्रतिमा हाल ही में 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर स्थापित की गई थी। स्थापना के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। बुधवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अंधेरे का फायदा उठाकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। प्रतिमा की अंगुली और चश्मे को तोड़ा शरारती तत्वों ने प्रतिमा की अंगुली और चश्मे को तोड़ दिया, जिससे प्रतिमा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे, तो प्रतिमा की स्थिति देखकर हैरान रह गए। यह खबर पूरे गाँव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। शांति भंग करने का किया गया प्रयास ग्राम सरपंच फुटुचंद सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाना समाज की एकता और शांति भंग करने का प्रयास है। यह एक कायराना हरकत है और इसके पीछे शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, जबकि ग्रामीण न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।


