नारनौल मेडिकल कॉलेज में दो संदिग्ध युवा पकड़े:पंजाब नंबरों की गाड़ी में आए थे, पहले लगाते थे कॉलेज में सीसीटीवी

नारनौल मेडिकल कॉलेज में दो संदिग्ध युवा पकड़े:पंजाब नंबरों की गाड़ी में आए थे, पहले लगाते थे कॉलेज में सीसीटीवी

हरियाणा के नारनौल में गांव कोरियावास में बने महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों को पकड़ लिया गया। दोनों युवक पंजाब नंबरों की एक स्विफ्ट कार में सीसीटीवी कैमरे व अन्य कीमती सामान लेकर मेडिकल कॉलेज से नारनौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर विजेंद्र सिंह ढिल्लो के ड्राइवर को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। उसने कार रुकवाने का इशारा किया, लेकिन युवक भागने का प्रयास करने लगे। तभी मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और गाड़ी सहित मेडिकल कॉलेज परिसर में ले आए। डायल 112 को दी सूचना घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक पहले मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर चुके हैं। एसएचओ भी पहुंचे वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह व उनकी टीम भी पहुंची। पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने पूछताछ के लिए लेकर गई। पुलिस फिलहाल पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस कर रही जांच इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने भी पुष्टि की कि उक्त युवक उनके अधीन कार्य कर चुके हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *