मजदूरी के ढाई हजार रुपए मांगे तो सिर फोड़े:लाठी व सरियों से परिवार पर हमला, 6 जने घायल, चार अस्पताल में भर्ती

मजदूरी के ढाई हजार रुपए मांगे तो सिर फोड़े:लाठी व सरियों से परिवार पर हमला, 6 जने घायल, चार अस्पताल में भर्ती

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के भूगोर गांव में मजदूरी के करीब ढाई हजार रुपए को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों में लाठी सरिए चल गए। जिसमें एक परिवार के चार जनों के सिर फूट गए। अब जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
भूगोर निवासी राजेश कुमावत बुधवार रात अपने पड़ौसी अशोक कुमावत के पास मजदूरी के करीब ढाई हजार रुपए लेने गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और अशोक कुमावत व उसके परिजनों ने राजेश के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
लेकिन गुरुवार सुबह मामला फिर से भड़क गया। आरोप है कि अशोक कुमावत ने बाहरी लोगों को बुलाकर सोते हुए राजेश के परिवार पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला करवा दिया। इस हमले में राजेश, विक्रम कुमावत, महिला सोमवती, अशोक और भवानी सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चार जनों के सिर फोड़ दिए गए।
अब घायल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट करने के आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *