मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड के गरहाँ थाना क्षेत्र से पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गरहाँ थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तारी पटियाशा मोड़ के समीप एक ढाबे के पीछे से हुई। एसडीपीओ टू नगर विनीता सिन्हा के निर्देश पर वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर यह छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गरहाँ थाना क्षेत्र के पटियाशा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र जय कुमार राय और मनियारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार पुत्र सुरेंद्र राय के रूप में हुई है। ये दोनों एक ढाबे के पीछे किराए के मकान में छिपे थे, जहां से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। मिथिलेश कुमार को इस धंधे का मैनेजर बताया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मिथिलेश कुमार लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसके बाद उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। छापेमारी के दौरान दो युवतियों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी और अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच और कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और इसमें संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड के गरहाँ थाना क्षेत्र से पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गरहाँ थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तारी पटियाशा मोड़ के समीप एक ढाबे के पीछे से हुई। एसडीपीओ टू नगर विनीता सिन्हा के निर्देश पर वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर यह छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गरहाँ थाना क्षेत्र के पटियाशा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र जय कुमार राय और मनियारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार पुत्र सुरेंद्र राय के रूप में हुई है। ये दोनों एक ढाबे के पीछे किराए के मकान में छिपे थे, जहां से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। मिथिलेश कुमार को इस धंधे का मैनेजर बताया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मिथिलेश कुमार लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसके बाद उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। छापेमारी के दौरान दो युवतियों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी और अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच और कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और इसमें संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


