कैमूर पुलिस ने 35 लाख की शराब पकड़ी:यूपी से पटना जा रहा कंटेनर जब्त, बाड़मेर का चालक गिरफ्तार

कैमूर पुलिस ने 35 लाख की शराब पकड़ी:यूपी से पटना जा रहा कंटेनर जब्त, बाड़मेर का चालक गिरफ्तार

कैमूर पुलिस ने बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गावती थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पटना ले जाई जा रही 35 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद, मद्य निषेध विभाग और दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कर्मनाशा स्थित पावर ग्रिड के समीप नाकेबंदी कर एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये
सघन तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 3537 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक 20 वर्षीय गणेश को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान के बाड़मेर जिले का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी और इसे बिहार की राजधानी पटना में पहुंचाया जाना था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि मुख्य सरगना की पहचान की जा सके। फिलहाल, गिरफ्तार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कैमूर पुलिस ने बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गावती थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पटना ले जाई जा रही 35 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद, मद्य निषेध विभाग और दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कर्मनाशा स्थित पावर ग्रिड के समीप नाकेबंदी कर एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये
सघन तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 3537 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक 20 वर्षीय गणेश को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान के बाड़मेर जिले का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी और इसे बिहार की राजधानी पटना में पहुंचाया जाना था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि मुख्य सरगना की पहचान की जा सके। फिलहाल, गिरफ्तार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *